शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
देश

काजीरंगा के पास बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 23 लोगों की मौत, कई घायल

असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास रोंगाजान इलाके में तेज रफ्तार मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

काजीरंगा के पास बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 23 लोगों की मौत, कई घायल
Major road accident near Kaziranga
3 मिनट में पढ़ें

गोलाघाट (असम)। असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रोंगाजान इलाके में एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

घटना की जानकारी देते हुए जिला कमिश्नर बिस्वजीत फुकन ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है। खबर है कि, बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद कुछ घायलों को मडॉल अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बोकाखाट और जोरहाट के अस्पतालों में रेफर किया गया है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि, पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। बस के अंदर शवों के निकालने का काम जारी है। उन्होंने आशंका जताई कि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

डेका के अनुसार, ट्रैवलर मॉडल की यह मिनी बस बेहद तेज रफ्तार में थी। बस ने नेशनल पार्क के पास लागू स्पीड कंट्रोल नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस को शक है कि, कंटेनर ट्रक से टकराने से पहले चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था।

वाहन के खिलाफ कट चुके हैं 12 चालान

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इस वाहन के खिलाफ पहले भी 12 चालान काटे जा चुके थे। इनमें से कुल 38,500 रुपये का जुर्माना भरा जा चुका है, लेकिन 4,000 रुपये का एक चालान अब भी बकाया है। यह चालान असम में किसी कमर्शियल वाहन के निर्धारित गति सीमा से तेज चलने पर लगाए जाने वाले जुर्माने से जुड़ा है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने लिखा कि, इस हादसे ने सबको झकझोर दिया है।

शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरा असम खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता घायलों को बिना देरी बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने भी जताई संवेदना

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें