शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
देश-दुनिया

मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिले धमकी भरे ई-मेल में कई प्रमुख स्थानों को बम से उड़ाने की चेतावनी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस।

मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर
बॉम्बे हाई कोर्ट
2 मिनट में पढ़ें

मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार धमकी भरे ई-मेल में शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इनमें मुंबई का मेयर ऑफिस, महालक्ष्मी रेस कोर्स, बॉम्बे हाई कोर्ट, एयरपोर्ट और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का आवास 'जलसा' शामिल है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को यह धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ई-मेल की जांच कर उसके स्रोत और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।

पहले भी 'जलसा' और हाई कोर्ट को मिल चुकी है धमकी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी पहले भी मिल चुकी है। इससे पहले मिले एक धमकी भरे ई-मेल में बॉम्बे हाई कोर्ट, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के आवास को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी। उस समय भी मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी थी। हाल के दिनों में बॉलीवुड सितारे भी धमकियों के निशाने पर रहे हैं।

अभिनेता सलमान खान, आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी पहले धमकियां मिल चुकी है। आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी पेशे से आईटी इंजीनियर बताया गया था। वहीं, तुषार कपूर से जुड़े मामले में भी पुलिस ने जांच की थी। लेकिन टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की घटना के बाद से बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे थे। लगातार फिल्मी सितारों को मिल रही धमकियों से इंडस्ट्री में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।ऐसी धमकियों ने मुंबई के प्रमुख सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें