शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन

उत्तर प्रदेश में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद ने मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का ऐलान किया है.

2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन
Owaisi and Chandrashekhar Azad- social Media
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरी तरह से तैयार हो गई हैं. हर रोज कोई न कोई पार्टी प्रेसकॉन्फ्रेंस जरूर कर रही है. इस बीच आज AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद एक साथ मिलकर प्रेस वार्त किए हैं. जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है. दोनों पाटी के प्रमुखों ने दलित और मुस्लिम वोटों के नए समीकरण बना लिए हैं.

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने किया गठबंधन का ऐलान

गुरुवार को लखनऊ में हुए प्रेस वार्ता में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन का ऐलान कर दिया है. दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए राजनीतिक गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया है.

ओवैसी ने चंद्रशेखर को बताया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

ओवैसी ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठबंधन की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को सफल बनाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकनी की पूरी कोशिश

ओवैसी ने इस दौरान कहा कि दोनों दल मिलकर गठबंधन को मजबूत बनाने का काम करेंगे. साथ ही यदि चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री बनते हैं तो यूपी में उन बदलावों को लागू करने का अवसर मिलेगा, जिनकी कल्पना हमारा गठबंधन किया है. हम लोग प्रदेश में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत राजनीतिक विकल्प भी बनाए हुए हैं.

चंद्रशेखर बोले- यह सिर्फ तीसरा मोर्चा नहीं

इस दौरान आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह केवल 'तीसरा मोर्चा' नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए बनाया गया एक मोर्चा है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हाशिए पर धकेले गए, वंचित, पीड़ित, शोषित और दबे-कुचले वर्गों के लोग इससे जुड़ेंगे, यह गठबंधन और अधिक मजबूत होता जाएगा. लंबे समय से बहुजन और वंचित समाज को गरीबी, सामाजिक भेदभाव और अत्याचार से मुक्ति दिलाने के वादे किए जाते रहे हैं, लेकिन सरकारें बदलने के बावजूद बड़ी आबादी आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है.

150 सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ओवैसी और चंद्रशेखर का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा उत्तर प्रदेश की करीब 150 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकता है. हालांकि, सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा.

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें