रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune IndiGo: टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर में आई खराबी,192 लोगों को लेकर सुरक्षित लौटी फ्लाइट इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप
उत्तर प्रदेश

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से फर्क नहीं 2027 में फिर NDA सरकार: राजभर

यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं पूजा पाल ने उन्हें आचरण सुधारने की सलाह दे डाली।

ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन से फर्क नहीं 2027 में फिर NDA सरकार: राजभर
Anil Rajbhar
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार किया है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि, इससे भाजपा की चुनावी रणनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राजभर ने दावा किया कि, प्रदेश में लगातार तीसरी बार NDA की सरकार बनेगी। वहीं, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने अखिलेश को अपने व्यवहार में सुधार लाने की नसीहत दी और कहा कि वे अक्सर लोगों का अपमान करते हैं।

सपा के भीतर ही विवाद

अनिल राजभर ने कहा, भाजपा ने जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनता से मिल रहे समर्थन को देखते हुए किसी भी नए गठबंधन से पार्टी को चुनौती मिलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव अविश्वास की भावना से घिरे हैं और सपा के भीतर गहरी नाराजगी है। इसी कारण पार्टी के नेता अलग-अलग सुर में बयान दे रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि सपा को पहले अपना घर संभालना चाहिए।

सपा शासन में हुआ दलितों का उत्पीड़न

राजभर ने आरोप लगाया कि, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते सपा से जुड़े दबंग दलितों की जमीनों पर कब्जा करते थे और दलित महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं आम थीं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश ने अपने मंत्री आजम खान के जरिए डॉ. अंबेडकर को भूमाफिया कहलवाया। उनके मुताबिक, दूसरों पर सवाल उठाने से पहले सपा प्रमुख को अपनी सरकार के कार्यकाल और पार्टी नेताओं के बयानों पर भी गौर करना चाहिए।

पहले अपना आचरण सुधारें अखिलेश: पूजा पाल

पूजा पाल ने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अखिलेश यादव को अपने आचरण का आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश कई मौकों पर पत्रकारों, पुलिसकर्मियों और दलित समाज के लोगों का अपमान कर चुके हैं। पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है और सरकार सबको साथ लेकर चल रही है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें