बरेलीः पीईटी परीक्षा आज...दो पालियों में होगी परीक्षा, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आज यानी शुक्रवार से शुरू । परीक्षा 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी।
बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आज यानी शुक्रवार से शुरू । परीक्षा 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां की हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी रखें हुए है। ।
परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से काफी पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी हो सके।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ उसकी फोटोकॉपी भी ले जाना अनिवार्य है। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






