सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य शुरुआत 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का भव्य आगाज़। सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये जगमगाए, सीएम योगी ने की आरती। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भी रहे मौजूद। देखें पूरी अपडेट।

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्य शुरुआत 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी
Ayodhya Deepotsav 2026
4 मिनट में पढ़ें

अयोध्या। दिवाली के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या शनिवार 7 नवंबर को आस्था और रोशनी के रंग में डूब गई। दीपोत्सव के 10वें संस्करण का आगाज़ हो चुका है। सरयू नदी के किनारे बने 56 घाटों को 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों से सजाया गया है। इस आयोजन के जरिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

शोभायात्रा से हुई शुरुआत

वनवास के बाद भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी की स्मृति में मनाई जाने वाली दीपावली के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसी के साथ दीपोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का ध्यान खींचा।

सीएम योगी ने की सरयू आरती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सरयू तट पर आरती की। इसके बाद लाखों दीप प्रज्वलित होते ही पूरी रामनगरी रोशनी से नहा उठी। विशेष रूप से 'राम की पैड़ी' घाट का नजारा अद्भुत रहा, जहां लाखों दीयों की कतारें दूर तक जगमगाती दिखीं। सरयू के जल में उनका प्रतिबिंब दृश्य को और मनोहारी बना रहा था।

त्रेतायुग की याद दिलाती अयोध्या

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस अयोध्या में कभी राम के नाम पर लाठी और गोली चलती थी और जहां राम नाम को प्रतिबंधित करने का पाप किया गया, जिस अयोध्या को उपेक्षित बना दिया गया था, वही अयोध्या आज फिर से जीवंत हो उठी है। उन्होंने कहा कि आज की अयोध्या त्रेतायुग की याद दिलाती है।

उपराष्ट्रपति ने बताया- राम आदर्श के प्रतीक

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में इस शुभ अवसर पर उपस्थित होना उनके लिए गर्व की बात है। उपराष्ट्रपति के अनुसार भगवान राम केवल देवता ही नहीं, बल्कि धर्म, सदाचार, करुणा और आदर्श आचरण के शाश्वत प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन यह सिखाता है कि, सच्ची महानता सत्ता या पद में नहीं, बल्कि चरित्र की दृढ़ता और अपने कर्तव्य के पालन के संकल्प में निहित होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी, दोनों भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं।

आस्था और संस्कृति का संगम

दीपोत्सव अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस अनोखे उत्सव को देखने पहुंचते हैं। सरयू के तट पर एक साथ लाखों दीयों का जलना न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि भगवान राम के प्रति लोगों की गहरी आस्था को भी दर्शाता है।

इस वर्ष 10वें संस्करण के अवसर पर आयोजन को और भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गईं। घाटों की सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दीये सजाने और जलाने के काम में जुटे रहे।

नया कीर्तिमान बनाने की तैयारी

आयोजकों का लक्ष्य है कि 30 लाख से अधिक दीप एक साथ प्रज्वलित कर पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा जाए। अयोध्या पहले भी दीपोत्सव के जरिए विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है, और इस बार भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाने की तैयारी है।

शाम ढलते ही जैसे-जैसे दीप जगमगाए, पूरी रामनगरी दिव्य आभा से भर उठी। श्रद्धालुओं ने "जय श्रीराम" के जयकारों के बीच इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद लिया। रोशनी, भक्ति और उल्लास से सराबोर अयोध्या एक बार फिर पूरे देश को प्रकाश पर्व का संदेश दे रही है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें