विश्वविद्यालय के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका, 5 नवंबर तक करें आवेदन
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में पढ़ने वाले स्नातक और परास्नातक के छात्रों को अब 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया गया है।
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा 2027 के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में पढ़ने वाले स्नातक और परास्नातक के छात्रों को अब 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, स्नातक के विषम सेमेस्टर (पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें) और परास्नातक के पहले व तीसरे सेमेस्टर के छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
इसे भी पढ़े - बरेली में तीन नवंबर को डिप्टी सीएम
छात्र 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 6 नवंबर तक कॉलेज में फॉर्म जमा करना होगा। इसी दिन तक कॉलेजों को भी ऑनलाइन फॉर्म का सत्यापन करना होगा। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in और mjpruiums.in पर जाकर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को तय समय के अंदर आवेदन पत्रों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






