सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: आजम खान पर ED का शिकंजा! स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

गाजियाबाद: आजम खान पर ED का शिकंजा! स्पेशल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
2 मिनट में पढ़ें

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आज ईडी ने आजम खान को गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं अब आजम खान रामपुर जेल के बाद गाजियाबाद की डासना जेल में रहेंगे।  

रिहाई के तुरंत बाद ED की कार्रवाई

समाजवादी पार्टी सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान दो अलग-अलग पैन कार्ड बनवाने के मामले में सजा निलंबित होने के बाद शनिवार को रामपुर जेल से रिहा कर दिया गया। लेकिन जेल से रिहाई होते ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद ले जाया गया। जहां आज विशेष PMLA कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

2019 में दर्ज हुआ था जौहर ट्रस्ट से जुड़ा मामला

जौहर ट्रस्ट के खिलाफ वर्ष 2019 में शिकायत मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी इस मामले में ट्रस्ट की गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान ED ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खान के करीबी लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है। अब आजम खान से होने वाली पूछताछ को इस जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल, गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में उनकी पेशी के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें