Vivo Y31t 5G पर दमदार ऑफर: ₹1,500 का डिस्काउंट, फ्री ईयरबड्स और 7,200mAh की बड़ी बैटरी
Vivo Y31t 5G पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ₹1,500 तक का बैंक डिस्काउंट और iQOO TWS 1e वायरलेस ईयरबड्स मुफ्त दिए जा रहे हैं. फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP का कैमरा मिलता है.
Vivo Y31t 5G: वीवो के 7,200mAh बैटरी वाले Y सीरीज के 5G स्मार्टफोन Vivo Y31t 5G पर आकर्षक ऑफर मिल रहा है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फोन के दोनों वेरिएंट्स पर ₹1,500 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहकों को ₹2,099 कीमत वाले iQOO TWS 1e वायरलेस ईयरबड्स भी मुफ्त मिल रहे हैं.
Vivo Y31t 5G पर क्या है ऑफर?
Vivo Y31t 5G का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत ₹26,999 है. वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹31,499 रखी गई है. HDFC, Axis और SBI बैंक के कार्ड से EMI भुगतान करने पर ग्राहकों को ₹1,500 का डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं, फुल पेमेंट करने पर ₹1,260 की छूट दी जा रही है. वीवो छात्रों के लिए ₹500 का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,250 निट्स है। फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और Adreno 613 GPU के साथ आता है. यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है.
कैमरा और दमदार बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y31t 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ड्यूरेबिलिटी के लिए इसे SGS 5-Star Drop Resistance सर्टिफिकेशन भी मिला है.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं


