शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: भागीरथी नदी में गिरी यात्रियों से भरी इनोवा, 4 की मौत...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री नेशनल हाइवे पर गंगनानी गर्मकुंड के पास सात यात्रियों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे के बाद अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी है।

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: भागीरथी नदी में गिरी यात्रियों से भरी इनोवा, 4 की मौत...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
3 मिनट में पढ़ें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री नेशनल हाइवे पर गंगनानी गर्मकुंड के पास सात यात्रियों से भरी एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे के बाद अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी यात्री गुजरात के साबरमती क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वे उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। हालांकि, यात्रियों की पहचान और पते की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सुबह 6:37 बजे हुआ हादसा, नदी किनारे से 4 शव बरामद

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब 6 बजकर 37 मिनट पर गंगनानी के पास हुआ। डबरानी की ओर जा रही इनोवा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिरते हुए सीधे भागीरथी नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दी। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए हैं। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की भी प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। अन्य यात्रियों की स्थिति और संख्या की आधिकारिक पुष्टि के लिए तलाश जारी है।

जल पुलिस और गोताखोर चला रहे सर्च ऑपरेशन

भागीरथी नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। लापता यात्रियों की तलाश के लिए जल पुलिस और गोताखोरों को लगाया गया है। इसके अलावा मनेरा से एनडीआरएफ के 27 सदस्यीय दल को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा दल को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी घायल के मिलने पर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।

गुजरात के रहने वाले हैं सभी यात्री

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इनोवा कार में सवार यात्री गुजरात के साबरमती क्षेत्र के निवासी थे और गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकले थे। प्रशासन और पुलिस की टीमें यात्रियों के नाम, पते और पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस हादसे की जांच कर रही है। जबकि प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं गंगनानी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर यात्रा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्राथमिकता नदी में लापता यात्रियों की तलाश और राहत-बचाव अभियान को पूरा करने की है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें