शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन
दुनिया

Turkey Steel Factory Blast: तुर्किये में बड़ा धमाका, 17 मजदूरों की गई जान, कई मलबे में दबे

Turkey Steel Factory Blast: तुर्किये में एक फैक्ट्री में धमाके से करीब 17 मजदूरों की मौत हो गई है और कई मलबे में दबे हुए हैं. इस हादसे के बाद से मौके पर भगदड़ भी गई है. मौके पर दमकल और बचाव कार्य भी जारी है.

Turkey Steel Factory Blast: तुर्किये में बड़ा धमाका, 17 मजदूरों की गई जान, कई मलबे में दबे
Turkey Steel Factory Blast- Social Media
2 मिनट में पढ़ें

Turkey Steel Factory Blast: तुर्किये में एक स्टील फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है. इजमिर शहर के पास स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को हुए धमाके में 17 मजदूरों की जान चली गई. जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचे हुए हैं और मलबे के नीचे दबे हुए लोगों के निकालने का कार्य चल रहा है.

कैसे लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में काम हो रहा था. क्रेन की मदद से एक नया बॉयलर एक जगह से दूसरी जगह पर रखा जा रहा था तभी क्रेन गैस लाइन से टकरा गई और बॉयलर नीचे मौजूद भट्टी में जा गिरा जिसके बाद वहां जोरदार विस्फोट हुआ. जिसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई और कई मलबे में फंसे हुए हैं.

राष्ट्रपति ने की मौतों की पुष्टि

तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने कैबिनेट बैठक की और इस हादसे में हुई मौतों की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है साथ ही मौके पर राहत एवं बचाव दल भी काम कर रहे हैं. हालांकि हादसे के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियां घटना के पीछे की लापरवाही की पड़ताल में लगी हुई है.

तुर्किये में लगातार हो रहे हैं औद्योगिक हादसे

यहां पर कामकाज के दौरान होने वाली दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं. जो तुर्किये के लिए चिंता का विषय है. स्वतंत्र संगठन तुर्किश हेल्थ एंड सेफ्टी लेबर वॉच भी अपने देश में कामगारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाता रहा है. फिलहाल इस हादसे की जांच एजेंसियां कर रही हैं.

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें