शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन
दुनिया

Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग विवादों में, चीनी महिला से संबंधों और जासूसी के आरोपों पर शुरू हुई जांच

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग इन दिनों गंभीर विवादों को लेकर चर्चा में हैं। चीन से कथित संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बीच कंपनी ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।

Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग विवादों में, चीनी महिला से संबंधों और जासूसी के आरोपों पर शुरू हुई जांच
Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग
4 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग इन दिनों गंभीर विवादों को लेकर चर्चा में हैं। चीन से कथित संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बीच कंपनी ने स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने अमेरिका से लेकर चीन तक हलचल मचा दी है। अमेरिकी सांसदों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए हुआंग को कांग्रेस के सामने पेश होने के लिए कहा है।

मामला तब चर्चा में आया, जब 28 अक्टूबर को 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट में जेन्सेन हुआंग और चीन की एक कारोबारी महिला एलिस हुआंग के कथित करीबी संबंधों का दावा किया गया। रिपोर्ट में महिला पर चीन के लिए जासूसी करने और कंपनी की गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोपों का जिक्र किया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

कर्मचारियों को ईमेल भेजकर मांगी माफी

विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को ईमेल भेजकर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मामले पर सफाई दी। ईमेल में उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार नहीं रहे और उनके व्यवहार से परिवार को तकलीफ पहुंची। हुआंग ने अपने किए की जिम्मेदारी लेते हुए पत्नी और बच्चों को हुई तकलीफ पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि उनके पास अपने व्यवहार को सही ठहराने के लिए कोई बहाना नहीं है। साथ ही उन्होंने परिवार और कर्मचारियों से माफी मांगने की बात कही और जांच में सहयोग करने की इच्छा जताई।

Nvidia ने शुरू की स्वतंत्र जांच

मामले को गंभीरता से लेते हुए Nvidia ने स्वतंत्र जांच शुरू करने की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि CEO को विदेशी खुफिया एजेंसियों की कथित गतिविधियों का निशाना बनाए जाने से जुड़ी खबरों को संज्ञान में लिया गया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि फिलहाल उसे ऐसा नहीं लगता कि राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी से किसी तरह का समझौता हुआ है। Nvidia ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा उसके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अमेरिकी सांसदों ने भी मांगा जवाब

इस विवाद की गूंज अमेरिकी संसद तक पहुंच गई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की तीन रिपब्लिकन समितियों के प्रमुखों ने जेन्सेन हुआंग से इसी महीने के अंत में कांग्रेस के सामने पेश होने की मांग की है। सांसद इस पूरे मामले और संभावित राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर जवाब चाहते हैं।

ट्रंप ने हुआंग को बताया बेहतरीन इंसान

विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने हुआंग को बेहतरीन इंसान बताया। उन्होंने कहा कि हुआंग ने अमेरिका के लिए शानदार काम किया है और वह चाहेंगे कि वे अपने पद पर बने रहें। हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि किसी मामले में पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, यह हमेशा पता नहीं होता।

करीब 4.5 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी है Nvidia

गौरतलब है कि Nvidia दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनियों में शामिल है। कंपनी का बाजार मूल्य करीब 4.5 ट्रिलियन डॉलर बताया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और आधुनिक कंप्यूटिंग तकनीक के लिए जरूरी चिप बनाने में Nvidia की अहम भूमिका है।

जेन्सेन हुआंग तीन दशक से अधिक समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में उनके इर्द-गिर्द उठे इन सवालों ने कंपनी की साख और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजरें जांच के नतीजों और अमेरिकी संसद में होने वाली संभावित पूछताछ पर टिकी हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें