शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे पीएम मोदी,दौरे से पहले होटलों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन सीएम योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन सीएम योगी का आज गोरखपुर-गोंडा दौरा, युवाओं को टैबलेट देंगे, जानें पूरी डिटेल Tamil Nadu Bus Accident: शादी से लौट रही यात्रियों से भरी मिनीबस खाई में गिरी, 3 की मौत और कई घायल अफेयर बना हत्या की वजह,पत्नी की साजिश और एयर होस्टेस का कत्ल!13 लाख की सुपारी,पुलिस ने ऐसे खोला राज
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में DCM से टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

बाराबंकी के सफदरगंज में तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बाराबंकी में DCM से टकराने के बाद आग का गोला बनी कार, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान
Barabanki Car Fire-सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सामने चल रही DCM के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी और वह देखते-देखते आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार पांचों लोग समय रहते बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कब हुआ हादसा?

सूत्रों ने बताया कि यह हादसारात एक बजे के आसपास हुआ है. जहां कार अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। बुधवार रात जब वह सफदरगंज थाना क्षेत्र में फतेह राइस मिल के सामने पहुंची, तभी आगे चल रही DCM से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा गायब हो गया. इसी दौरान कार में आग लग गई. जिसके बाद कार सवार लोगों के में चीख-पुकार मच गई.

किस तरह निकले लोग?

इसके बाद कार में सवार पांचों लोगों में चीख-पुकार मच गई। क्योंकि आग तेजी से फैल रही थी साथ में उनके लिए कार से बाहर निकलना बड़ी चुनौती थी. सभी ने किसी तरह दरवाजे खोले और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर आ गए.

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की 2 गाड़ियां

सूचना मिलते ही मौके पर सफदरगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया. आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें