रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune IndiGo: टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर में आई खराबी,192 लोगों को लेकर सुरक्षित लौटी फ्लाइट इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप
मनोरंजन

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन कमाए 127.50 करोड़; तोड़ा दिवाली ओपनिंग का रिकॉर्ड

लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी सिनेमा में दिवाली ओपनिंग के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले दिन कमाए 127.50 करोड़; तोड़ा दिवाली ओपनिंग का रिकॉर्ड
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी सिनेमा में दिवाली ओपनिंग के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

'रामायण' ने पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ की कमाई

- हिंदी: 47.50 करोड़ रुपये

- कन्नड़: 7.25 करोड़ रुपये

- तेलुगु: 6 करोड़ रुपये

- तमिल: 2.60 करोड़ रुपये

- मलयालम: 1.50 करोड़ रुपये

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का रिकॉर्ड टूटा

फिल्म की 64.85 करोड़ रुपये की ओपनिंग ने दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्मों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 50.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ इस सूची में पहले स्थान पर थी। 'रामायण' ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर दिवाली पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

दिवाली पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप-5 फिल्में

1. रामायण- 64.85 करोड़ रुपये

2. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 50.75 करोड़ रुपये

3. हैप्पी न्यू ईयर- 44.97 करोड़ रुपये

4. टाइगर 3- 44.50 करोड़ रुपये

5. सिंघम अगेन- 43.70 करोड़ रुपये

वीकेंड पर कमाई में और उछाल की उम्मीद

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था। फिल्म के भव्य विजुअल्स, कहानी और कलाकारों के अभिनय की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दिवाली के बाद चार दिनों का लंबा फेस्टिव वीकेंड फिल्म के कारोबार के लिए काफी अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या 'रामायण' आने वाले दिनों में अपनी कमाई की रफ्तार बरकरार रखते हुए बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना पाएगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें