शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
बरेली

मीरगंज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

बरेली के मीरगंज में कपूरपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में हरिओम की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हुए, जिनके नशे में होने की बात सामने आई।

मीरगंज में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
Mirganj road accident
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। मीरगंज क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार शाम दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे।

जानकारी के अनुसार, सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी हरिओम पुत्र रोशनलाल बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे कपूरपुर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सिरोधी अंगदपुर निवासी कृष्णपाल पुत्र कल्लू और शाहबाद क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी जसवंत सवार थे।

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण संजू वाल्मीकि मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलवाकर तीनों घायलों को सीएचसी मीरगंज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हरिओम को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्णपाल और जसवंत का इलाज शुरू किया गया।

अस्पताल पहुंची मृतक की मां गेंदा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी बीना देवी ने बताया कि, हरिओम घर से शिखा गांव जाने की बात कहकर निकले थे। कुछ ही देर बाद उन्हें हादसे और मौत की सूचना मिली। हरिओम दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें