बरेलीः पीस कमेटी ऑफ इंडिया को सीएम योगी ने भेजा 'सम्मान पत्र', डीएम ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा
सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही पीस कमेटी ऑफ इंडिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सम्मान पत्र भेजा गया है।
बरेली। सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही पीस कमेटी ऑफ इंडिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सम्मान पत्र भेजा गया है। शुक्रवार को डीएम अविनाश सिंह ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल और उनकी टीम को यह पत्र सौंपा। बताया गया कि पुलिस प्रशासन की सकारात्मक रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से संगठन के कामकाज की सराहना करते हुए यह पत्र भेजा गया है।
डीएम ने नदीम इकबाल और उनकी टीम के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी प्रशासन के साथ मिलकर समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए काम करता रहे। इस मौके पर नदीम इकबाल ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी समाज में एकता, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए काम करता रहेगा। मुख्यमंत्री की ओर से सम्मान पत्र मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं







