शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
बरेली

गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में संगोष्ठी: कुलपति बोले- स्मार्ट तकनीक और शोध से करें खेती

पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए स्मार्ट तकनीक और शोध आधारित नवाचार अपनाने पर जोर दिया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सभाकक्ष का लोकार्पण भी हुआ।

गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर में संगोष्ठी: कुलपति बोले- स्मार्ट तकनीक और शोध से करें खेती
Sugarcane Farmers Post Graduate College, National Seminar
2 मिनट में पढ़ें

पूरनपुर। कृषि को लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए स्मार्ट तकनीक, वैज्ञानिक पद्धतियों और शोध आधारित नवाचारों को अपनाना जरूरी है। यह बात महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कही। इस दौरान मुख्य वक्ता प्रो. आशुतोष प्रिय ने भारतीय कृषि की मौजूदा स्थिति और संतुलित आर्थिक विकास पर विचार रखे।

शोध को बढ़ावा देने पर बल

कुलपति प्रो. राय ने कहा कि, गन्ना कृषक महाविद्यालय का नाम ही क्षेत्र के किसानों के योगदान और संघर्ष की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को किसानों की समस्याओं का हल निकालने वाले उपयोगी शोध को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए शिक्षा जगत की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास का लाभ

प्रो. आशुतोष प्रिय ने कहा कि, देश के समावेशी विकास के लिए कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के बीच संतुलन जरूरी है। कृषि केवल अनाज उत्पादन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार और सामाजिक स्थिरता की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि, तकनीकी नवाचारों के साथ छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक क्षमता का ध्यान रखना होगा, तभी विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रो. जय नारायण पांडेय ने कहा कि, हर व्यक्ति को रोजगार और आजीविका से जोड़ना आवश्यक है। सीमित जमीन के बावजूद किसानों में आत्मनिर्भर बनने की अपार संभावनाएं हैं, जिसके लिए कृषि आधारित उद्यमिता, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना होगा।

विद्यार्थियों को किया सम्मानित

प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। बीएससी कृषि के विद्यार्थियों ने आईओटी आधारित कृषि प्रणाली, स्मार्ट एग्रीकल्चर, फसल अपशिष्ट के उपयोग और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुतियां दीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने प्रो. जोगेंद्र पांडेय की माता स्वर्गीय सरयू देवी के नाम पर बने सभाकक्ष का लोकार्पण किया। संगोष्ठी में शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें