शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

बरेली: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन, 18 नवंबर को लखनऊ में धरने की चेतावनी

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग की बरेली शाखा के कर्मचारियों ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित सिंचाई विभाग परिसर में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो 18 नवंबर को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

बरेली: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन, 18 नवंबर को लखनऊ में धरने की चेतावनी
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग की बरेली शाखा के कर्मचारियों ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित सिंचाई विभाग परिसर में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जनपद अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया। साथ ही पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो 18 नवंबर को लखनऊ में प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय के सामने प्रदेशभर के कर्मचारी विशाल धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन, 18 नवंबर को लखनऊ में धरने की चेतावनी

कर्मचारियों की मांग है कि विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर वरिष्ठता सूची जारी की जाए। इसके अलावा पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों की सालों से लंबित पदस्थापना की जाए और ट्रांसफरों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराई जाए। साथ ही ट्रांसफर के आदेशों की सूची विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने की मांग उठाई गई। वहीं कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारी के कार्यों और उत्तरदायित्वों का निर्धारण करने, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने और नियमविरुद्ध संबद्धता के मामलों की जांच कराने की भी मांग उठाई है। 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार, मंडल मंत्री निर्भय हिंद आजाद, संगठन मंत्री विनीता सक्सेना, कोषाध्यक्ष नेत्रपाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष परम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें