बरेलीः अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठेगा -शारिक अब्बासी
अब्दुल समाज को राजनीति में सिर्फ समर्थन देने और भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे नेतृत्व करने का मौका भी मिलना चाहिए। यह बात अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शारिक अब्बासी ने कही। उन्होंने कहा, “अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठेगा।”
बरेली। अब्दुल समाज को राजनीति में सिर्फ समर्थन देने और भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे नेतृत्व करने का मौका भी मिलना चाहिए। यह बात अब्दुल राष्ट्रवादी फ्रंट के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शारिक अब्बासी ने कही। उन्होंने कहा, “अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, कुर्सी पर बैठेगा।” उनके मुताबिक, समाज में सम्मान के साथ बराबरी का अधिकार और राजनीति में उचित भागीदारी मिलनी चाहिए।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने के बाद बुधवार को चक महमूद स्थित शारिक अब्बासी के निजी कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने समाज की राजनीतिक स्थिति और युवाओं की भागीदारी का मुद्दा उठाया।
शारिक अब्बासी ने समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अब्दुल समाज का चुनावों में इस्तेमाल तो किया गया, लेकिन उसे अपेक्षित सम्मान और भागीदारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि समाज को केवल चुनाव के समय याद करने के बजाय संगठनों और फैसले लेने वाली जगहों पर भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि समाज की तरक्की के लिए लोगों को अपनी आवाज खुद उठानी होगी।
इन लोगों ने दी बधाई
कार्यक्रम में शफाअत उल्ला, उस्मान खान, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद हसीब अंसारी, नाजिम अली, अरमान अब्बासी, रिजवान, मोहम्मद इरशाद, रिसाल, साजिद बेग, नूरुद्दीन और जुबेर खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शारिक अब्बासी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






