शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

पहले कारसेवकों पर चलवाई गोली, अब रामभक्ति का दिखावा, अखिलेश पर बरसे मनोज पांडेय

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय और ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर रामभक्ति के दिखावे, कारसेवकों पर गोलीकांड और PDA को लेकर तीखे सवाल उठाए।

पहले कारसेवकों पर चलवाई गोली, अब रामभक्ति का दिखावा, अखिलेश पर बरसे मनोज पांडेय
Manoj Pandey-Akhilesh Yadav
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और मनोज पांडेय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने अखिलेश के PDA को दिखावा बताते हुए कहा कि, इसमें दलितों और गैर यादव OBC के लिए कोई जगह नहीं है। उधर, मनोज पांडेय ने कहा कि, अखिलेश की सनातन विरोधी छवि से प्रदेश का हर व्यक्ति परिचित है और रामलला के दर्शन से पहले उन्हें निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

'भगवा पहन लेने से कोई राम भक्त नहीं बन जाता'

पांडेय ने दावा किया कि, प्रदेश और देश की करीब 80 प्रतिशत जनता एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है, जबकि अखिलेश को अपने PDA की असलियत पहले से मालूम है। कोई भी वर्ग अब उन पर भरोसा नहीं करता।

सपा प्रमुख पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, आखिर किस आधार पर अखिलेश आज रामभक्ति की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कुछ दिन भगवा पहन लेने भर से कोई रामभक्त नहीं बन जाता। जरूरत पड़ने पर वोट के लिए मंदिर पहुंचना आस्था का सबूत नहीं है, क्योंकि धर्म सिर्फ दर्शन नहीं, बल्कि भावना और सम्मान का विषय है।

पांडेय ने यह भी कहा कि, अपने शासन में जनता के पैसे से महंगे फिल्मी सितारों को बुलाकर सैफई महोत्सव कराने वाले अखिलेश को अयोध्या का भव्य दीपोत्सव भला कैसे पसंद आएगा।

अखिलेश के आदर्श अली और बाबर हैं- राजभर

ओपी राजभर ने आरोप लगाया कि, अखिलेश यादव राम विरोधी हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना सपा की पुरानी आदत है। उनके अनुसार सपा प्रमुख केवल अली और बाबर को अपना आदर्श मानते हैं। राजभर ने कहा कि, अखिलेश को रामलला के दर्शन की तारीख के साथ-साथ मथुरा और काशी जाने की तारीख भी घोषित कर देनी चाहिए।

राजभर ने कहा कि, चुनाव करीब आते देख सपा प्रमुख PDA-PDA का नारा लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके PDA में नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति, पाल, राजभर और निषाद समाज की कितनी हिस्सेदारी है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें