शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड महोत्सव में उन लोगों पर तगड़ा हमला बोला जो देवभूमि के निवासियों को घुसपैठिया बताते हैं। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले ही उत्तराखंडवासियों पर उंगली उठा रहे हैं।

घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया: योगी
Uttarakhand Mahotsav 2026, held in Lucknow
4 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। जो देवभूमि उत्तराखंड के निवासियों को घुसपैठिया बताते हैं। वे खुद पाकिस्तानी और बंगलादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं, उनके सामने नाक रगड़ते हैं। वे उत्तराखंड के लोगों के प्रति जहर उगल रहे हैं। ये संकुचित और विभाजनकारी सोच का प्रतीक है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तराखंड महोत्सव 2026 को संबोधित करते हुए कहीं।

देवभूमि पर उंगली उठाना छोटी मानसिकता

पंडित गोविंद वल्लभ पंत उपवन में आयोजित महोत्सव को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने याद दिलाया कि, उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत स्वयं उत्तराखंड से ताल्लुक रखते थे। मां गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती और रामगंगा जैसी नदियां भी उत्तराखंड से ही निकलती हैं। ऐसे में देवभूमि के लोगों पर उंगली उठाना छोटी मानसिकता को दर्शाता है। माफियाओं की कब्र पर आंसू बहाने वालों को गौरव नहीं दिखता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड के योगदान को भूलकर लोग उंगली उठाते हैं। उत्तराखंड का युवा सीमा पर खड़ा होकर यह नहीं देखता कि वह उत्तराखंड, अरुणाचल या राजस्थान में है। उसके लिए देश की सुरक्षा सबसे ऊपर होती है। उन्होंने कहा कि, छोटी बुद्धि के लोग ऊंचे पदों पर पहुंचकर उच्छृंखल व्यवहार करते हैं। जनता बार-बार उन्हें ठुकराती है। इनकी संवेदना लोक संस्कृति और आस्था से नहीं, बल्कि माफियाओं से जुड़ी होती है। माफिया के मरने पर ये आंसू बहाते हैं।

देश की रक्षा में उत्तराखंड का योगदान

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का जिक्र किया, जिन्होंने ब्रिटिश शासन में निर्दोष भारतीयों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था। उन्होंने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।

वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि ने देश को अनेक महान विभूतियां दी हैं। उत्तराखंड के लगभग हर परिवार में सेना के प्रति समर्पण दिखता है।

पंत उपवन में निर्बाध चलेंगे आयोजन

योगी ने उत्तराखंड महापरिषद को आश्वासन दिया कि पंडित गोविंद वल्लभ पंत उपवन में उनके आयोजन निर्बाध चलते रहेंगे। यह स्थल उत्तराखंड से जुड़े कार्यक्रमों के लिए आरक्षित रहेगा और यहां अन्य गतिविधियां नहीं होने दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि, महापरिषद पिछले 78 वर्षों से लखनऊ में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और खानपान को संरक्षित कर रही है।

एक जिला एक व्यंजन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये प्राकृतिक पोषण और औषधीय गुणों से भरपूर हैं, लेकिन ब्रांडिंग की कमी रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिलेट प्रोत्साहन से कोदो और झंगोरा जैसे अनाजों की पहचान बढ़ी। कुल्थ की दाल का स्वाद अविस्मरणीय है। उत्तर प्रदेश सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के बाद अब वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन अभियान चला रही है। उन्होंने कलाकारों को मंच देने और नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर दिया।

विरासत पर गर्व और एकता का आह्वान

योगी ने प्रधानमंत्री के पंचप्राण का जिक्र करते हुए कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। विरासत पर गौरव, गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति, सुरक्षा बलों का सम्मान, सामाजिक एकता और नागरिक कर्तव्य विकास का आधार हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ जैसे तीर्थों की तरह अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज भी साझा विरासत हैं। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वालों से सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या अंधेरे और गंदगी में थी, आज जगमगा रही है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर देश की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। माफियाओं का वर्चस्व खत्म हो चुका है।

इन्हें मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान

मुख्यमंत्री ने पद्मश्री प्रोफेसर विजय प्रसाद डिमरी और लोक गायिका बीना तिवारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा। उन्होंने पंडित गोविंद वल्लभ पंत, हेमवती नंदन बहुगुणा और नारायण दत्त तिवारी को भी स्मरण किया। मंच से उत्तराखंड दर्पण स्मारिका 2026 का विमोचन भी किया गया।बाल कलाकारों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। गुरु गोरखनाथ जागर और लोकगीत-नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में ओपी श्रीवास्तव, रीता बहुगुणा जोशी, हरीश चंद्र पंत समेत बड़ी संख्या में उत्तराखंडवासी मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें