शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
देश

क्या फिर से बंद हो जाएंगे 500 रुपये के नोट, NDA मुख्य सहयोगी दल के मुखिया ने की मांग

नोटबंदी के करीब 10 साल बाद एक बार फिर बड़े नोटों को बंद करने की चर्चा तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और TDP प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 के नोटों को चलन से बाहर करने का सुझाव दिया है।

क्या फिर से बंद हो जाएंगे 500 रुपये के नोट, NDA मुख्य सहयोगी दल के मुखिया ने की मांग
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। नोटबंदी के करीब 10 साल बाद एक बार फिर बड़े नोटों को बंद करने की चर्चा तेज हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और TDP प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 के नोटों को चलन से बाहर करने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।

100-200 रुपये के नोटों के इस्तेमाल पर जोर

नायडू ने बड़े नोटों की जगह 100 और 200 रुपये के नोटों का इस्तेमाल बढ़ाने की वकालत की। उनका कहना है कि डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित करने से नकदी से जुड़े भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को कम किया जा सकता है।

चुनाव में धनबल पर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने चुनावी व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि चुनाव लड़ने का आधार पैसा नहीं, बल्कि जनसेवा होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव के दौरान बड़े नोटों के इस्तेमाल से होने वाली परेशानियों का भी जिक्र किया और चुनावी खर्च कम करने पर जोर दिया।

2016 की नोटबंदी के बाद फिर चर्चा

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट बंद करने का ऐलान किया था। अब करीब एक दशक बाद नायडू के इस सुझाव ने बड़े नोटों के भविष्य और नकदी के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। हालांकि, यह उनका सुझाव है, 500 रुपये के नोट को बंद करने का कोई सरकारी ऐलान नहीं हुआ है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें