शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
देश

दिल्लीवाले अब उठा सकेंगे रिवर सफारी का लुत्फ,जानिए टिकट और टाइमिंग

दिल्ली की जनता आज से यमुना रिवर सफारी का आनंद उठा सकेगी. क्योंकि मंगलवार को सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में रिवर सफारी का उद्घाटन किया जा रहा है.

दिल्लीवाले अब उठा सकेंगे रिवर सफारी का लुत्फ,जानिए टिकट और टाइमिंग
rekha gupta Yamuna River Safari- Social Media
2 मिनट में पढ़ें

दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में आज से नमो यमुना रिवर सफारी की शुरुआत होने जा रही है. इसकी जानकारी खुद सीएम रेखा ने दी है. जिसमें बताया गया है कि केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज सेवा का उद्घाटन किया जाएगा. इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहेंगी.

मनोरंजनात्मक नदी क्रूज सेवा का विकास

जानकारी दें कि दिल्ली में मौजूद यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत राष्ट्रीय जलमार्ग-110 घोषित किया गया है. सोनिया विहार-जगतपुर खंड पर मनोरंजनात्मक नदी क्रूज सेवा, मनोरंजनात्मक नौकायन और नदी आधारित पर्यटन के लिए राष्ट्रीय जलमार्ग की क्षमता का दोहन करने की दिशा पर ध्यान दिया गया है.

सीएम रेखा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बात की जानकारी एक्स पर एक पोस्ट कर दी. जिसमें लिखा कि "यमुना रिवर क्रूज दिल्ली को एक बिल्कुल नया अनुभव देने के लिए तैयार है और आज केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ हम यमुना नदी क्रूज सेवा का शुभारंभ करने जा रहे हैं. यह यमुना मां को जनता के करीब लाने, मनोरंजन के नए अवसर पैदा करने और दिल्ली के नदी तट को एक नई पहचान दिलाने का अहम कदम है.

जानें रिवर सफारी से जुड़ी जानकारी

बताते चलें कि यमुना के किनारे स्थित सोनिया विहार और जगतपुर में पानी के रास्ते लोग इस यात्रा का अनुभव ले सकेंगे. इस सफारी का रूट सोनिया विहार से जगतपुर है जो कि लगभग 5 किमी की दूरी तय करेगी. इस सफारी का सफर करीब 40 मिनट. जबकि समय सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक रखा गया है. टिकट की बात करें तो प्रति व्यक्ति 500 रुपये तय किया गया है. आप ऑनलाइन टिकट दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट से ले सकते हैं.

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें