शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

पुष्पक विमान से उतरे श्रीराम, सीएम योगी ने किया स्वागत, संतों संग खींचा रामरथ

अयोध्या दीपोत्सव में पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से उतरे श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप। सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागत और संतों संग खींचा रामरथ।

पुष्पक विमान से उतरे श्रीराम, सीएम योगी ने किया स्वागत, संतों संग खींचा रामरथ
4 मिनट में पढ़ें

भजनों की धुन और शंखनाद के बीच रामनगरी में साकार हुआ त्रेतायुग

डबल इंजन सरकार में आस्था, संस्कृति और वैश्विक गौरव का पर्व बना दीपोत्सव

अयोध्या। दीपोत्सव 2026 के मौके पर रामनगरी में आस्था का अद्भुत नजारा दिखा। पुष्पक विमान के रूप में सजे हेलीकॉप्टर से प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूप सरयू तट के पास उतरे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ जोड़कर उनके स्वागत में खड़े मिले। भगवान के आगमन के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने माला पहनाकर और तिलक लगाकर प्रभु का अभिनंदन किया। हर हाथ में फूल, हर आंख में श्रद्धा और हर जुबान पर राम नाम था। सरयू तट का यह नजारा मानो त्रेतायुग की स्मृतियों को फिर से जीवंत कर रहा था।

आसमान से हुई पुष्पवर्षा

श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूप जब रथ पर विराजमान हुए तो भक्ति का अनूठा दृश्य उभर आया। मुख्यमंत्री योगी संतों के साथ आगे आए और अपने हाथों से रामरथ को खींचा। रथ के आगे बढ़ते ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।

आसमान से हुई पुष्पवर्षा ने फूलों से सजे रथ को और भव्य बना दिया। भजनों की मधुर धुन, शंखनाद और जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। संतों के साथ रथ खींचना प्रभु के प्रति समर्पण और सनातन परंपरा के प्रति आस्था का भावपूर्ण प्रतीक बन गया।

राम नाम की गूंज में डूबा रामकथा पार्क

रथ के आगे बढ़ने के साथ रामकथा पार्क और आसपास का पूरा क्षेत्र राममय हो गया। भजनों के बीच जब श्रद्धालु एक स्वर में जयकारा लगाते तो उसकी गूंज दूर तक सुनाई देती। आकाश से बरसते फूल, दर्शन को आतुर भक्त और भक्तिमय माहौल दीपोत्सव की दिव्यता को और बढ़ा रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अयोध्या में रामराज्य की कल्पना साकार हो उठी हो। मुख्यमंत्री की अगुवाई में यह आयोजन सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं रहा, बल्कि आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत उत्सव बन गया।

मंच पर विराजे प्रभु, संतों का हुआ सम्मान

रथ यात्रा पूरी होने के बाद चारों स्वरूप रामकथा पार्क पहुंचे और सजे हुए मंच पर विराजमान हुए। प्रभु के मंच पर आसीन होते ही श्रद्धालुओं की निगाहें उनके दर्शन पर टिक गईं।

मुख्यमंत्री योगी ने मंच के सामने मौजूद संतों का स्वागत और अभिनंदन किया। संतों की उपस्थिति, प्रभु के स्वरूपों का सानिध्य और भक्तों का उत्साह पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहा था। इस दृश्य में अयोध्या की धार्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति का गौरव एक साथ झलक रहा था।

चित्रों में जीवंत हुई रामकथा

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की ओर से लगाई गई फोटो गैलरी का अवलोकन किया। चित्रकारों ने रामायण के प्रसंगों को अपनी पेंटिंग में उतारा था, जिनमें प्रभु श्रीराम के जीवन, मर्यादा, त्याग और आदर्शों को जीवंत रूप में दिखाया गया। चित्रों के जरिए रामायण की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को साकार होते देख मुख्यमंत्री ने गैलरी को सराहा।

योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर चमकी रामनगरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव अब आस्था और संस्कृति का ऐसा वैश्विक पर्व बन चुका है, जिसकी दिव्यता सरहदों के पार भी लोगों को खींच रही है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से रामनगरी की धार्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिली हैं।

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने वाला यह आयोजन अयोध्या के गौरव को दुनिया में स्थापित कर रहा है। दीपों की ज्योति, राम नाम की गूंज और भक्तों की अटूट आस्था के बीच अयोध्या एक बार फिर संदेश दे रही है कि श्रीराम केवल आराध्य नहीं, बल्कि भारतीय जीवन, संस्कृति और आत्मा के आधार हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें