शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

दीपावली मिलन महोत्सव में फटा नाराजगी का बम, सोशल मीडिया पर गरमाया माहौल

निर्मल रिसॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच संचालक ने भाजपा नेता और कारोबारी अनुपम कपूर को शहर विधानसभा का प्रबल दावेदार घोषित कर दिया। इससे नाराज तमाम भाजपाई कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए। थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर विरोध के सुर बुलंद हो गए और रात होते-होते यह मामला हर भाजपाई की जुबान पर आ गया।

दीपावली मिलन महोत्सव में फटा नाराजगी का बम, सोशल मीडिया पर गरमाया माहौल
5 मिनट में पढ़ें

अनुपम कपूर के कार्यक्रम में शालिनी जौहरी का वॉकआउट बना चर्चा का विषय, बाकी कार्यकर्ताओं ने भी जताया विरोध

 

वैभव शुक्ला

बरेली। दीपावली मिलन महोत्सव में विरोध का ऐसा धमाका हुआ कि सोशल मीडिया से शहर की राजनीति तक चर्चाओं का बाजार हो गया। निर्मल रिसॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच संचालक ने भाजपा नेता और कारोबारी अनुपम कपूर को शहर विधानसभा का प्रबल दावेदार घोषित कर दिया। इससे नाराज तमाम भाजपाई कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए। थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर विरोध के सुर बुलंद हो गए और रात होते-होते यह मामला हर भाजपाई की जुबान पर आ गया। हालांकि अनुपम कपूर ने कहा कि वह केवल समाजसेवा में लगे हैं, उन्होंने किसी सीट से कोई दावेदारी नहीं की है।

 

अनुपम कपूर इन दिनों बरेली शहर विधानसभा सीट से खासे सक्रिय हैं। शहर में उनके होर्डिंग और बोर्ड पहले से चर्चा में हैं। दीपावली समारोह में भी उनकी दावेदारी को लेकर जोशीले अंदाज में बातें हुईं। संचालक महोदय अपनी रौ में सामने बैठी जनता से बहुत कुछ कह गए। यहां तक सब ठीक था मगर जैसे ही भाजपा की एक नेता ने मंच से अनुपम कपूर के सम्मान में खड़े होकर ताली बजाने की गुजारिश की मामला गरमा गया। पार्षद शालिनी जौहरी वार्ड 54 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जोरदार तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। शालिनी जौहरी की पोस्ट वायरल होने के बाद तमाम दूसरे भाजपाई की मैदान में कूद पड़े और खुले शब्दों में इस कार्यक्रम की आलोचना करने लगे।

शहर सीट पर फिलहाल भाजपा के विधायक डॉ. अरुण कुमार हैं, जो प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हैं। वहीं अनुपम कपूर और डॉ. विनोद पागरानी के नाम संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं। टिकट किसे मिलेगा यह तो भाजपा हाईकमान को ही तय करना है, मगर कार्यक्रम के बाद फूटे विरोध के सुरों से शहर विधानसभा का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

भाजपा के महानगर पदाधिकारियों ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इतना जरूर कहा कि कार्यक्रम पार्टी का न होकर अनुपम कपूर का निजी था। कुछ लोगों ने शिकायत की है। पार्टी अपने स्तर पर मामले को देखेगी।

क्या लिखा गया फेसबुक पर

शालिनी जौहरी ने लिखा- दिवाली कार्यक्रम के नाम पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर मंडल अध्यक्ष द्वारा गुमराह करना और अपने सजातीय बंधु को शहर विधानसभा से प्रबल दावेदार बनाना, अत्यंत निंदनीय है। हम भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। सो कॉल्ड तोहफों से बिकने वाले नहीं। हमारा लक्ष्य कमल का फूल है, जिसके पास होगा, हम उसके प्रति कर्तव्यबद्ध हैं। बूथ अध्यक्षों की जगह अपने लोगों के नाम लिख देना, कार्यक्रम कराने वालों को भी बेवकूफ बनाने जैसा काम मंडल अध्यक्ष ने किया है। जिसकी निंदा हम वार्ड 54 के सभी कार्यकर्ता करते हैं।

अनुजकांत सक्सेना ने लिखा- भाजपा संगठन गाइडलाइन के विपरीत आयोजित कार्यक्रम के कारण वार्ड 54 के शक्ति केन्द्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों द्वारा कार्यक्रम का बहिष्कार, मंडल अध्यक्ष द्वारा मंच साझा करना निंदनीय एवं संगठन विरोधी कृत्य है।

भाजपा से जुड़े बाकी तमाम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शालिनी जौहरी की पोस्ट के समर्थन में तमाम लोगों ने अपनी बात लिखने के साथ नाराजगी भी जताई है।

शालिनी जौहरी ने कहा-

भाजपा पार्षद शालिनी जौहरी ने बताया कि निर्मल रिसॉर्ट में भाजपा नेता व कारोबारी अनुपम कपूर ने दीपावली मिलन समारोह रखा था। वार्ड 54 से मुझे और बाकी लोगों को भी वहां पर बुलाया गया था। वहां पर मंच संचालक ने कहा कि अनुपम कपूर शहर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं। यही नहीं, हमारी ही एक पदाधिकारी हम लोगों से उनके सम्मान में खड़े होकर ताली बजाने की अपील करती रहीं। यह भाजपा का कल्चर नहीं है। हम तोहफों के भूखे नहीं हैं। भाजपा के टिकट मिलने की एक प्रक्रिया है। हमने इस पर अपना तीखा विरोध जताया और कार्यक्रम छोड़कर चले आए।

अनुपम कपूर ने कहा-  मेरा उद्देश्य सिर्फ समाजसेवा

निर्मल रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध के बीच अनुपम कपूर ने कहा कि उनका किसी भी चुनाव में दावेदारी करने का कोई उद्देश्य नहीं है। वह केवल समाजसेवा के कार्यों में लगे हैं। दीपावली के अवसर पर समाजसेवा करने वाले कार्यकर्ताओं और लोगों का सम्मान किया गया था। इस तरह के कार्यक्रम कई जगह आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है तो कहीं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक पद या टिकट की दावेदारी करना नहीं है। उन्होंने शहर विधायक डॉ. अरुण सक्सेना और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की भी सराहना की। साथ ही स्पष्ट किया कि कार्यक्रम को लेकर जो विवाद सामने आया है, वह आपसी गलतफहमी या व्यक्तिगत मतभेद का मामला हो सकता है। उनका राजनीति से ज्यादा समाजसेवा पर ध्यान है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें