शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

बरेली: विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा और केशव मौर्य, बोले- गुंडागर्दी और अराजकता वापस नहीं आने देंगे

'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले आयोजित कार्यक्रम में मंच से भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनाव को लेकर बेवजह सवाल उठाने के आरोप लगाए। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

बरेली: विपक्ष पर बरसे जेपी नड्डा और केशव मौर्य, बोले- गुंडागर्दी और अराजकता वापस नहीं आने देंगे
जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा और केशव मौर्य
3 मिनट में पढ़ें

बरेली। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले आयोजित कार्यक्रम में मंच से भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनाव को लेकर बेवजह सवाल उठाने के आरोप लगाए। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया।

केशव मौर्य बोले- वोट चोरी करने वाले कांग्रेस और सपा के लोग

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में अब गुंडागर्दी और अराजकता को वापस नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती हैं। वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वोट चोरी करने वाली कांग्रेस और सपा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने 'भारत माता की जय' का नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि यह चुनावी सभा नहीं है, बल्कि विकास के कामों को सामने रखने का मौका है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता चुनाव में हारने पर अलग-अलग बहाने बनाते हैं। उन्होंने दिल्ली में हुई राजनीतिक गतिविधियों को भी नौटंकी करार दिया।

जेपी नड्डा बोले- हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर उठाते हैं सवाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में विपक्ष, खासकर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और देश की संवैधानिक संस्थाओं ने सालों की मेहनत से अपनी पहचान बनाई है, लेकिन विपक्षी गठबंधन के नेता लगातार इन संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। नड्डा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ बच्चे परीक्षा में पास होने पर अपनी मेहनत का श्रेय लेते हैं और फेल होने पर शिक्षक को बेईमान बताते हैं। विपक्ष का भी यही रवैया है। जब चुनाव जीतते हैं तो सब ठीक लगता है, लेकिन हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसी के दरवाजे पर नहीं आएगा, बल्कि लोगों को खुद अपनी बात रखने के लिए आयोग के पास जाना चाहिए। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी की दादी के शासन में लोकतंत्र को दबाया गया और लोगों को जेल में डाला गया। आज वही लोग लोकतंत्र की बात कर रहे हैं।

SIR को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का जिक्र करते हुए कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची को सही करने और नए वोट बनवाने का काम कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष इस प्रक्रिया को लेकर लोगों को गुमराह कर रहा है और वोट काटने की बात कह रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग अब दुनिया में नहीं हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाना जरूरी है। वहीं राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र और महादेवपुरा में वोटों को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी नड्डा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाने वालों को सबूत भी देने चाहिए

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें