शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

KGMU धर्मांतरण, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला, यूपी STF ने प्रदेश सरकार को सौंपी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (UP STF) ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है।

KGMU धर्मांतरण, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला, यूपी STF ने प्रदेश सरकार को सौंपी रिपोर्ट
AI जनरेटेड
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (UP STF) ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। UP STF की इस रिपोर्ट में करीब 12 से 13 संदिग्धों (डॉक्टरों, फैकल्टी मेंबर्स और अन्य कर्मचारियों) के नाम सामने आए हैं। लगभग 10 महीने की जांच के बाद STF ने अपनी 7 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी है। मुख्य आरोपी डॉ. रमीजउद्दीन नायक और उसके परिवार पर एक महिला डॉक्टर ने यौन शोषण, मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है। आरोपी डॉक्टर को पहले ही जनवरी 2026 में गिरफ्तार किया जा चुका है। 

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केजीएमयू में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण के मामले की जांच में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कनेक्शन भी सामने आया है। जांच के दायरे में आया डॉ. रमीजुद्दीन केजीएमयू मामले के मुख्य आरोपी डॉ. अनीस का करीबी बताया जा रहा है। बताते चलें कि रमीज ने वर्ष 2012 में एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। उस दौरान कॉलेज में ‘इस्लामिक मेडिकोज’ नाम से एक समूह भी सक्रिय था।

बताया जा रहा है कि इस समूह से जुड़े लोगों ने ‘इस्लामिक मेडिकोज’ नाम से एक किताब भी प्रकाशित की थी। इसमें वर्ष 2012 से 2016 बैच तक के मेडिकल छात्रों का विवरण शामिल था। इस सूची में एसएन मेडिकल कॉलेज के छात्र रहे डॉ. रमीज का नाम भी दर्ज था। रमीज ने एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान कॉलेज में एक साल तक रेजिडेंट के तौर पर चिकित्सा कार्य भी किया था। जिसके बाद से ही रमीज केजीएमयू मामले के मुख्य आरोपी डॉ. अनीस संर्पक में रहा। सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ ने इस मामले की पड़ताल के दौरान कई बार एसएन मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। 

टीम ने कॉलेज प्रशासन से वर्ष 2012 से 2018 तक के एमबीबीएस, पीजी, रेजिडेंट और अन्य मेडिकल छात्रों का रिकॉर्ड मांगा था। एसटीएफ इस रिकॉर्ड को अपने साथ ले गई थी। जांच टीम ने रमीज के सहपाठियों, प्रोफेसरों और अन्य लोगों से भी उसके व्यवहार और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई थी। जानकारी में यह बात निकलकर आई थी कि रमीज लोंगों को बुलाकर अलग से बैठकें भी करता था।

वहीं अलीगढ़ से कुछ लोग रमीज से मिलने अक्सर एसएन मेडिकल कॉलेज आया जाया करते थे। इन लोगों के साथ रमीज की अलग से बैठकें होती थीं। कॉलेज से जुड़े कुछ लोगों ने एसटीएफ को एक हिंदू युवती के धर्मांतरण की बात भी बताई, जिसके तार अलीगढ़ से जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि योगी सरकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए थे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें