बरेलीः एसएसपी ने थानाध्यक्ष समेत तीन को किया सस्पेंड
थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला की पुलिस ने सुनवाई नहीं की। सिर में गंभीर चोट होने के बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
बरेली। थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला की पुलिस ने सुनवाई नहीं की। सिर में गंभीर चोट होने के बाद भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामले में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक पीड़िता 27 अक्टूबर को शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय से भी मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, लेकिन पुलिस ने फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं की।
पीड़िता के सिर में गंभीर चोट लगी थी, इसके बावजूद उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही पर एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज थानाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार और उपनिरीक्षक अश्वनी शर्मा को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने 28 अक्टूबर को ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि थाने आने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और समय पर कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के कारण तीनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






