शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन
उत्तर प्रदेश

3 नवंबर को बरेली की बदलेंगी राहें, इन रास्तों पर रहेगी 'नो एंट्री'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बरेली दौरे और भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 3 नवंबर को सुबह सात बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कई रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

3 नवंबर को बरेली की बदलेंगी राहें, इन रास्तों पर रहेगी 'नो एंट्री'
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बरेली दौरे और भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 3 नवंबर को सुबह सात बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कई रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वहीं, रोडवेज बसों के आने-जाने का रास्ता भी बदला गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान के मुताबिक, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, विल्वा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे।

दूसरे रास्तों से निकलेंगे भारी वाहन

दिल्ली और रामपुर से आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा, विलयधाम, बैरियर नंबर दो, 100 फुटा पूर्वी और सुरेश शर्मा नगर होते हुए सैटेलाइट बस अड्डे पहुंचेंगी। पीलीभीत से आने वाली बसें भी विलयधाम और बैरियर नंबर दो होते हुए सैटेलाइट पहुंचेंगी। बरेली से बदायूं जाने वाली बसें सैटेलाइट से ईसाइयों की पुलिया, वियावान कोठी, अक्षर विहार तिराहा, नटराज तिराहा, बुखारा मोड़, रामगंगा और देवचरा होकर जाएंगी। शाहजहांपुर और लखनऊ से आने वाली बसें इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सैटेलाइट बस अड्डे पहुंचेंगी।

पुराने बस अड्डे से नहीं चलेंगी बसें 3 नवंबर को कार्यक्रम खत्म होने तक पुराने रोडवेज बस अड्डे (नॉवेल्टी) से बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। सभी रोडवेज बसें सैटेलाइट बस अड्डे से चलेंगी। यातायात पुलिस ने सेलेक्शन प्वाइंट, डेलापीर, राजेंद्र नगर, श्यामगंज, 100 फुटा, सूद धर्मकांटा, इज्जतनगर और संजयनगर के स्कूलों से अपील की है कि बच्चों को समय से पहले स्कूल भेजने की व्यवस्था करें, ताकि जाम से बचा जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 3 नवंबर को घर से निकलने से पहले रास्तों की जानकारी कर लें और तय किए गए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें