शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन
उत्तर प्रदेश

UP news: जेलों की सुरक्षा को मिलेगी 'इंसास' की ताकत, यूपी सरकार खरीदेगी 676 राइफलें

योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ पुलिस और कारागार व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में योगी सरकार जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने और जेल वार्डर समेत कारागार अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए 676 अत्याधुनिक इंसास राइफल खरीदने जा रही है।

UP news: जेलों की सुरक्षा को मिलेगी 'इंसास' की ताकत, यूपी सरकार खरीदेगी 676 राइफलें
प्रतिकात्मक फोटो
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ पुलिस और कारागार व्यवस्था के आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रही है। इसी क्रम में योगी सरकार जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने और जेल वार्डर समेत कारागार अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए 676 अत्याधुनिक इंसास राइफल खरीदने जा रही है। इसके साथ ही प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक उपयोग के लिए 58,795 कारतूस भी खरीदे जाएंगे। इस पूरी खरीद प्रक्रिया पर कारागार प्रशासन और सुधार सेवाएं विभाग करीब 14 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 

साढ़े 13 करोड़ से खरीदी जाएंगी 676 इंसास राइफलें 

डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पीसी मीना ने बताया कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी और संसाधन के स्तर पर लगातार मजबूत किया जा रहा है। पुलिस बल के आधुनिकीकरण के साथ जेलों की सुरक्षा को भी सरकार प्राथमिकता दे रही है। इसी दिशा में 676 इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस की खरीद की योजना तैयार की गई है। कारागार विभाग की ओर से खरीदी जाने वाली इंसास राइफल और कारतूस की खरीद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के माध्यम से की जाएगी। इसके तहत 5.56 एमएम की SLR इंसास राइफल खरीदी जाएंगी। विभाग ने इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

प्रस्ताव के अनुसार, 676 राइफलों की खरीद पर करीब साढ़े 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे जबकि 58,795 कारतूस की खरीद के लिए लगभग 30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार पूरी खरीद प्रक्रिया पर करीब 14 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जेल वार्डर और अन्य सुरक्षा अधिकारियों को आधुनिक हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण के साथ जेल की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना है। 

प्रशिक्षण के लिए भी उपलब्ध होंगे कारतूस

डीजी पीसी मीना ने बताया कि योगी सरकार की योजना में केवल हथियारों की खरीद ही शामिल नहीं है, बल्कि सुरक्षा कर्मियों की व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य से 58,795 कारतूस खरीदे जाएंगे। इनका उपयोग जेल वार्डर समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इससे सुरक्षा कर्मियों को हथियारों के सुरक्षित संचालन, निर्धारित प्रक्रियाओं और आपात स्थितियों में आवश्यक प्रतिक्रिया का अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। योगी सरकार का जोर इस बात पर है कि कारागारों में तैनात सुरक्षा बल केवल संसाधनों से ही लैस न हों, बल्कि उन्हें उनका प्रभावी उपयोग करने का प्रशिक्षण भी मिले। इसके लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। आधुनिक हथियारों के साथ प्रशिक्षित सुरक्षा बल जेलों में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपट सकेंगे।

पिछले दो सालों में 254 इंसास राइफल और 44,875 कारतूस खरीदे गए

कारागार सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में यह पहली पहल नहीं है। पिछले दो सालों के दौरान 254 इंसास राइफल और 44,875 कारतूस खरीदे जा चुके हैं। इसके साथ ही कारागारों को आधुनिक हथियार, बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों की उपलब्धता के जरिए योगी सरकार जेल सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देने की तैयारी में है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें