शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन Indonesia Vice President Resigns: इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जिब्रान राकाबुमिंग राका ने दिया इस्तीफा
देश

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन...घर में गिरने से सिर पर लगी गंभीर चोट, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को निधन हो गया। 57 वर्षीय फिल्ममेकर मुंबई स्थित अपने बंगले में मृत पाए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में घर के अंदर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन...घर में गिरने से सिर पर लगी गंभीर चोट, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय गुप्ता
4 मिनट में पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को निधन हो गया। 57 वर्षीय फिल्ममेकर मुंबई स्थित अपने बंगले में मृत पाए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में घर के अंदर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण काफी खून बह गया। घटना की जानकारी सुबह हुई। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

फिल्ममेकर और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने संजय गुप्ता को याद करते हुए कहा कि एक बेहतरीन कहानीकार और जुनूनी फिल्ममेकर का इतनी जल्दी दुनिया से चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है।

अशोक पंडित ने जताया दुख, बोले- बहुत याद आओगे दोस्त

अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय गुप्ता के निधन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि घर पर सिर में चोट लगने के कारण उनका निधन हो गया। उन्होंने संजय को जिंदगी से भरपूर व्यक्तित्व और शानदार कहानीकार बताया। साथ ही उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अशोक पंडित ने यह भी कहा कि संजय गुप्ता का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी बाद में साझा किए जाने की बात कही गई।

रात में घर के अंदर गिरने से लगी चोट

वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि संजय गुप्ता रात के समय घर में संतुलन बिगड़ने के कारण गिर गए थे। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लगी और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना के समय घर में उनकी पत्नी, दो बच्चे और घरेलू सहायिका मौजूद थे, लेकिन सभी के सोने के कारण किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह घटना का पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार की ओर से किसी तरह का संदेह या शिकायत नहीं जताई गई है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किचन में गिरने की बात आई सामने, मौत की वजह पर सवाल

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि संजय गुप्ता रात में दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे से नीचे पहली मंजिल के किचन में आए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और सिर किचन के प्लेटफॉर्म से टकरा गया। चोट लगने के बाद काफी खून बहने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे उनका शव किचन में मिला। शुरुआती चर्चाओं में कार्डियक अरेस्ट की आशंका भी जताई गई थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पहले दिल का दौरा पड़ा था या गिरने के कारण सिर में लगी चोट से उनकी मौत हुई। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

राकेश रोशन पहुंचे संजय गुप्ता के घर

निर्देशक के निधन की खबर मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने दुख जताया। अभिनेता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन भी सबसे पहले उनके घर पहुंचने वालों में शामिल रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय गुप्ता के शव को मुंबई के कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

'कांटे' और 'गैंगस्टर' जैसी फिल्मों से मचाई धूम

संजय गुप्ता का जन्म 23 अक्टूबर 1969 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने इसी महीने अपना 57वां जन्मदिन मनाया था। संजय गुप्ता बॉलीवुड में एक्शन और क्राइम फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे। उनकी फिल्मों में अंडरवर्ल्ड, गैंगस्टर, पुलिस और अपराध की दुनिया को अलग अंदाज में दिखाया जाता था। हॉलीवुड शैली का फिल्मांकन, तेज संगीत और दमदार संवाद उनकी फिल्मों की खासियत रहे। उनकी चर्चित फिल्मों में 'कांटे', 'शूटआउट एट वडाला', 'काबिल', 'मुंबई सागा', 'आतिश', 'जंग', 'जज्बा', 'जिंदा', 'मुसाफिर', 'दस कहानियां' और 'खौफ' शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'प्लान', 'वुडस्टॉक विला', 'एसिड फैक्ट्री' और 'पंख' जैसी फिल्मों के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें