शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर 2027 से पहले यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव, AIMIM और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश में परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक कराई जाएंगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

परिषदीय स्कूलों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक कराई जाएंगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। योगी सरकार में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों की पढ़ाई का स्तर जानने के लिए इन परीक्षाओं को तय समय पर कराने पर जोर दिया जा रहा है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा की तैयारी समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने को कहा गया है।

कक्षा के हिसाब से होगी परीक्षा

परीक्षा में कक्षा के अनुसार अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। कक्षा एक के बच्चों की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन में लिखित के साथ मौखिक परीक्षा भी होगी। कक्षा चार और पांच में भी लिखित और मौखिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत या उर्दू, सामाजिक विषय, कला-संगीत, विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन समेत विभिन्न विषय शामिल होंगे।

प्रश्नपत्र तैयार करने से वितरण तक की तय हुई व्यवस्था

परीक्षाओं के लिए जिले स्तर पर मॉडल प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। इसके बाद प्रश्नपत्रों की छपाई और स्कूलों तक समय से पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनी रहे, ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से हो सके।

समय से जांची जाएंगी कॉपियां, फिर आएगा रिजल्ट

परीक्षा पूरी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच समय से कराई जाएगी। कॉपियों को सुरक्षित रखने और परीक्षा परिणाम तय समय पर घोषित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। परिषद ने अधिकारियों से कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जाएं, जिससे बच्चों की परीक्षा और मूल्यांकन में किसी तरह की परेशानी न हो।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज सुरेंद्र तिवारी सचिव नें बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक कराई जाएंगी। सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्रों की छपाई और वितरण समय से कराने, उनकी गोपनीयता बनाए रखने और मूल्यांकन पूरा कर समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें