सोमवार, 23 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
देश

दिल्ली में प्रदूषण से अभी राहत की उम्मीद नहीं, और ज्यादा जहरीली हो सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 24 नवंबर तक 'खराब' श्रेणी में रह सकता है और अगले छह दिनों में 'बेहद खराब' हो सकता है। 22-23 नवंबर को सुबह कोहरे का भी अनुमान है।

दिल्ली में प्रदूषण से अभी राहत की उम्मीद नहीं, और ज्यादा जहरीली हो सकती है हवा
3 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर तक शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बना रह सकता है। विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि अगले छह दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब से बिगड़कर बेहद खराब श्रेणी तक पहुंच सकती है। ऐसे में सुबह-शाम बाहर निकलने वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों के लिए आने वाले दिन मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं।

24 नवंबर को सबसे कमजोर रहेगा प्रदूषकों का फैलाव

मौसम विभाग का कहना है कि, अगले चार दिनों तक हवा की रफ्तार और प्रदूषकों के फैलाव की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, वेंटिलेशन इंडेक्स 22 नवंबर को 5200 वर्ग मीटर प्रति सेकंड और 23 नवंबर को 6000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रह सकता है। इसके बाद 24 नवंबर को इसमें तेज गिरावट आएगी और यह घटकर 3000 पर आ सकता है। यानी इस दिन प्रदूषकों का फैलाव सबसे कमजोर रहने की संभावना है, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषक कण आसानी से छंट नहीं पाएंगे।

मिक्सिंग डेप्थ की बात करें तो 22 नवंबर को यह 1400 मीटर और 23 नवंबर को 1150 मीटर रहने का अनुमान है। 24 नवंबर को इसके और घटकर 1000 मीटर पर पहुंचने की उम्मीद है। वेंटिलेशन इंडेक्स और मिक्सिंग डेप्थ, दोनों के घटने से प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका है। गौरतलब है कि, मिक्सिंग डेप्थ जितनी कम होती है, प्रदूषक जमीन के उतने ही करीब जमा रहते हैं।

दो दिन सुबह छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर की सुबह दिल्ली में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है। दोपहर के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हवा की यह रफ्तार दिन में कुछ हद तक प्रदूषकों को फैलाने में मदद कर सकती है, लेकिन सुबह और रात के समय हालात खराब बने रहने की आशंका है।

इससे पहले शनिवार सुबह सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई थी। सुबह 8:30 बजे हालात में कुछ सुधार हुआ और दृश्यता बढ़कर 1000 मीटर हो गई। कोहरे और प्रदूषण के मेल से सुबह के समय सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें