शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

बरेली: एक नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा, लोगों से त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचने की अपील

भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा एक नवंबर रविवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर से होगा, जोकि शाम 7 बजे गुद्दड़बाग मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

बरेली: एक नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा, लोगों से त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचने की अपील
भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा को लेकर प्रेस वर्ता ।।
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा एक नवंबर रविवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर से होगा, जोकि शाम 7 बजे गुद्दड़बाग मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में देवी-देवताओं के स्वरूपों की सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी।

 कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पिछले 19 सालों से भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाल रही है। इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

साथ ही उन्होंने लोगों से एक नवंबर को त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर पहुंचने की अपील की। इस दौरान संस्था के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त को न्याय का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनके दर्शन से पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। शोभायात्रा में कायस्थ समाज के साथ दूसरे समाजों के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।

वहीं कायस्थ चेतना मंच की महिला अध्यक्ष अनीता मुकेश ने बताया कि शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने कहा कि अलग-अलग समाजों के लोग और कई गणमान्य नागरिक शोभायात्रा में शामिल होंगे। 

इस दौरान वीरेंद्र आर्या, निर्भय सक्सेना, प्रदीप मधवार, विजय सक्सेना, वीके सक्सेना, राजीव सक्सेना, चमन सक्सेना, अविनाश सक्सेना, ईशान ईशू, अनुराग भूषण, सुधांशु सक्सेना, प्रवेश वर्मा, स्वाति सक्सेना और छवि सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें