उत्तर प्रदेश
बरेली: एक नवंबर को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा, लोगों से त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचने की अपील
भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा एक नवंबर रविवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर से होगा, जोकि शाम 7 बजे गुद्दड़बाग मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।

