शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप मुंबई को फिर मिले बम की धमकी भरे ई-मेल, मेयर ऑफिस, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट आदि निशाने पर
देश

भूटान में फटी ग्लेशियर झील...भारत पर भी मंडराया खतरा, बंगाल-असम के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

भूटान में ग्लेशियर झील फटने के बाद पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संकोश नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

भूटान में फटी ग्लेशियर झील...भारत पर भी मंडराया खतरा, बंगाल-असम के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा
3 मिनट में पढ़ें

थिम्फू/नई दिल्ली। भूटान में ग्लेशियर झील फटने के बाद पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संकोश नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। अलीपुरद्वार में नदी किनारे रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भूटान में गुरुवार रात एक ग्लेशियर झील फटने की घटना के बाद भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। 

दरअसल, पुनाखा क्षेत्र के लेमथांग में स्थित शिंताफू ग्लेशियर झील से अचानक पानी निकलने के बाद तेज बहाव नदियों के रास्ते भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर पश्चिम बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8:15 बजे झील से निकला पानी संकोश नदी के तक्तसिमाखांग इलाके तक पहुंच गया था। इसके बाद नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए अलीपुरद्वार और असम के धुबरी जिले में एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

अलीपुरद्वार में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में संकोश नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भलका-1, भलका-2, चेंगमारी और लैंड ग्राम पंचायत के करीब 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की जानकारी सामने आई है। राज्य प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इसके अलावा तुफानगंज और बक्सीरहाट क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के साथ NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

बंगाल और असम के गांवों में बज रहे सायरन

ग्लेशियर झील से पानी का बहाव तेज होने के बाद संकोश नदी और उसकी सहायक नदियों के आसपास के इलाकों में चेतावनी जारी की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क करने के लिए सायरन बजाए जा रहे हैं। प्रशासन ने नदी के कैचमेंट एरिया में रहने वाले लोगों को निचले इलाकों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से आसपास की बस्तियों, खेतों, पशुधन और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

भारत ने जारी की विशेष एडवाइजरी

भूटान में ग्लेशियर झील फटने की घटना के बाद भारतीय प्रशासन की ओर से विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और असम के धुबरी जिले में जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, बाढ़ का पानी घटना के लगभग 6 से 8 घंटे के भीतर भारत-भूटान सीमा तक पहुंच सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती इलाकों में प्रशासन और राहत एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इन इलाकों में बाढ़ का खतरा

अलीपुरद्वार: संकोश नदी के आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा।

धुबरी: असम के नदी किनारे बसे इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका।

जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग: प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी।

कूचबिहार: तुफानगंज और बक्सीरहाट में NDRF और SDRF की टीमें तैनात।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें