उत्तर प्रदेश
अयोध्या: सातों कांडों की झांकियों में जीवंत हुई प्रभु श्रीराम की गाथा, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी रामनगरी
रामपथ पर शनिवार को रामायण साकार हो उठी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोक कलाकारों की थिरकन और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच जब रथों पर सजी झांकियां आगे बढ़ीं तो लगा मानो त्रेतायुग अयोध्या की धरती पर उतर आया हो।
















