छोटे दुकानदारों के लिए डिजिटल भुगतान के फायदे और सावधानियां
क्यूआर कोड से भुगतान ने छोटे कारोबार को आसान बनाया है, लेकिन कुछ सावधानियां भी ज़रूरी हैं।
आज चाय की दुकान से लेकर किराना स्टोर तक, ज़्यादातर ग्राहक मोबाइल से भुगतान करना पसंद करते हैं। इससे खुले पैसों की दिक्कत खत्म होती है और हिसाब रखना आसान हो जाता है।
फायदे
- हर भुगतान का रिकॉर्ड अपने आप बनता है।
- नकद रखने का जोखिम कम होता है।
- लेन-देन का रिकॉर्ड आगे लोन लेने में मदद कर सकता है।
सावधानियां
- भुगतान का स्क्रीनशॉट नहीं, अपने फ़ोन या साउंड बॉक्स पर आया संदेश ही मानें।
- क्यूआर कोड पर किसी और का स्टिकर तो नहीं लगा, समय-समय पर देखें।
- पैसे पाने के लिए कभी पिन न डालें।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






