गुरुवार, 19 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Khatu Shyam के जन्मोत्सव पर बड़ा फैसला,19 से 21 नवंबर तक यह रास्ता रहेगा नो व्हीकल जोन, जानें पूरी डिटेल्स बिहार में भीषण हादसा: पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार जलती कार में मिला 25 वर्षीय भारतीय युवक का शव, कनाडा पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी सर्दी-खांसी और बुखार को न करें नजरअंदाज, स्वाइन फ्लू का हो सकता है संकेत देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, चेहरा बिगाड़कर जंगल में फेंका शव; टैटू से होगी पहचान! गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा आदेश, पेशी पर नहीं पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद तो घर की कुर्की के निर्देश
उत्तर प्रदेश

परिवारवादी दल गिरोह चलाते हैं, राजनीतिक पार्टी नहीं: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर में भाजपा महानगर की जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। हर वार्ड में जन चौपाल लगाने के निर्देश भी दिए।

परिवारवादी दल गिरोह चलाते हैं, राजनीतिक पार्टी नहीं: मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
5 मिनट में पढ़ें

गोरखपुर में भाजपा महानगर की जन चौपाल में पहुंचे मुख्यमंत्री, हर वार्ड में चौपाल लगाने के निर्देश

बोले- कार्यकर्ता का सम्मान सबसे ऊपर, प्रशासन सुने और समाधान करे

गोरखपुर। भाजपा महानगर की जन चौपाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सिद्धांतहीन परिवारवादी पार्टियां सिर्फ गिरोह चला सकती हैं, राजनीतिक दल नहीं। कांग्रेस में नेहरू-गांधी खानदान और सपा में सैफई सिंडिकेट का ही वर्चस्व है। योगी ने तंज कसते हुए कहा कि माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग साढ़े चार साल तक चूहों की तरह बिलों में दुबके रहते हैं, लेकिन चुनाव आते ही सड़कों पर उछलकूद शुरू कर देते हैं।

सपा मुखिया के काफिले से गई बालक की जान

मुख्यमंत्री ने कहा कि, गोरखपुर की सड़कों पर भी ऐसे ही लोग उत्पात करते दिखे। प्रदेश की सबसे अराजक, भ्रष्ट और गुंडा पार्टी के रूप में बदनाम सपा के मुखिया के काफिले की वजह से एक निर्दोष बालक की जान चली गई। उन्होंने बताया कि मालवीय नगर मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को सहारा देने के लिए वहीं मौजूद हैं, जबकि बाकी मंडलों के कार्यकर्ता चौपाल में आए हैं। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि, जिन सड़कों पर आठ-नौ साल पहले घंटों जाम लगा रहता था, वहां अब बनी फोर लेन देखकर सपा मुखिया की आंखें फटी रह जाती होंगी।

भाजपा में आम कार्यकर्ता भी पहुंचता है शीर्ष पर

योगी ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है, जहां बूथ स्तर का साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि, अगर सपा या कांग्रेस की सरकार होती तो प्रदेश के 75 जिले, 350 तहसील और 1,583 थाने नीलाम होकर माफियाओं के हाथ में चले गए होते। वहीं साढ़े नौ साल में भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने मर्यादा की रेखा पार नहीं की।

कार्यकर्ता का मान सर्वोपरि

मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में जो बदलाव आया है, वह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। इसी के बल पर फोर लेन सड़कें बनीं, नए शिक्षण संस्थान खुले, रामगढ़ ताल सुंदर हुआ, गोड़धोइया नाले का निर्माण हुआ और मंदिरों व गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार हुआ। उन्होंने कहा कि, सिख गुरुओं के बलिदान की बदौलत ही सनातन धर्म सुरक्षित रह सका। योगी ने साफ कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान सबसे ऊपर है, इसलिए प्रशासन उनकी बात आदर से सुने और समस्या का हल निकाले, क्योंकि वे 25 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर केवल जनहित की बात उठाते हैं।

इंसेफेलाइटिस विपक्ष के भ्रष्टाचार की देन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस सपा, बसपा और कांग्रेस के भ्रष्ट कारनामों का नतीजा था, जिसे डबल इंजन सरकार ने जड़ से खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन्हें संविधान पर भरोसा नहीं है, वही एसआईआर और एसएसआर का विरोध कर रहे हैं। सड़क, राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम का विरोध करने वाले विपक्ष की आदत ही हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता के लिए पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद खुद का स्थान है।

हर वार्ड में लगेगी चौपाल

योगी ने महानगर टीम को निर्देश दिया कि रोज हर मंडल के एक वार्ड में जन चौपाल लगाई जाए, जहां वरासत, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और उपचार सहायता के फॉर्म भरवाकर मौके पर ही समाधान कराया जाए। साथ ही आवास, आयुष्मान और उज्ज्वला के लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का अहसास कराया जाए। उन्होंने सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर बधाई दी और देवोत्थान एकादशी की शुभकामनाएं भी दीं।

गोरखपुर बन रहा विकास का केंद्र: रवि किशन

सांसद रवि किशन ने कहा कि 2017 के बाद माफियाओं पर शिकंजा कसा गया है और गोरखपुर शिक्षा, कारोबार तथा अध्यात्म का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा के रोड शो में किशोर की मौत से पूरे प्रदेश में नाराजगी है। गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि 2017 के बाद बदहाल गोरखपुर को मुख्यमंत्री ने विकास की नई राह दिखाई और देश-दुनिया में नया सम्मान दिलाया।

एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सपा के माफियाराज की जगह अब कानून का राज है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एयरपोर्ट दो से बढ़कर 17, मेडिकल कॉलेज 36 से 85 और गोरखपुर में विश्वविद्यालय एक से बढ़कर पांच हो गए हैं, जबकि 65 लाख गरीबों को आवास मिला है। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्त ने कहा कि जन चौपाल की शुरुआत गोरखपुर नगर विधानसभा से होना गर्व की बात है। सभी 143 शक्ति केंद्रों पर इसे सफल बनाया जाएगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्त, सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, महानगर प्रभारी महेश शुक्ला, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी और महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें