गाजियाबाद जिला कारागार से रिहा हुए आजम खान, बेटे बोले- 'टाइगर इज बैक'
सपा के दिग्गज नेता आजम खां इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद गाजियाबाद जिला कारागार से रिहा हो गए। जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी, बेटे अब्दुल्ला आजम ने कहा– "टाइगर इज बैक।"
गाजियाबाद। लंबे इंतजार के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को गाजियाबाद जिला कारागार से आजादी मिल गई। उनकी रिहाई के दौरान जेल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। जेल से बाहर आते ही बेटे और समर्थकों ने आजम खान का जोरदार स्वागत किया। पिता को देखते ही अब्दुला खुश हो गये और कहा– टाइगर इज बैक।
पिता को साजिश के तहत रखा गया जेल में- अब्दुल्ला
आजम खान को लेने उनके बेटे एवं विधायक अब्दुल्ला आजम डासना जिला कारागार पहुंचे। जेल के गेट पर मीडिया से बातचीत करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, उनके पिता को राजनीतिक साजिश के तहत जेल में रखा गया था, लेकिन न्यायालय ने सच का साथ दिया और आज वह आजाद होकर बाहर आ गए हैं।
उन्होंने कहा, मेरे पिता टाइगर हैं, टाइगर कभी हारता नहीं है। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में रखा गया, लेकिन आज अदालत ने उन्हें न्याय दिया है। टाइगर इज बैक, अब वह फिर से जनता के बीच होंगे।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे समर्थकरिहाई के समय जेल के बाहर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने आजम खान जिंदाबाद के नारे लगाए। जेल से बाहर आते ही आजम खान ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
बेटे ने कहा कि उनके पिता की तबीयत को लेकर परिवार चिंतित था। अब वह घर जाकर आराम करेंगे और इसके बाद जनता से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ आजम खान की नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था और उन सभी लोगों की जीत है, जो सच के साथ खड़े थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि, किसी भी तरह का हुड़दंग न करें और पिता की रिहाई को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
बता दें कि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खां की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को प्रथम दृष्टया अवैध मानते हुए उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। इसके बाद गाजियाबाद कोर्ट में जमानत की औपचारिकताएं पूरी होने पर बुधवार को उन्हें गाजियाबाद जिला कारागार से रिहा किया गया।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






