Basti Suicide: शादी को लेकर था विवाद, समझौते के अगले दिन युवक ने उठाया खौफनाक कदम
Basti Suicide: बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने से इनकार किए जाने के बाद एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। घटना से पहले दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Basti Suicide: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल हर्रैया थाना क्षेत्र के बसेवाराय गांव में प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रेमिका से मिलने की जिद में उठाया कदम
बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद से यह कदम उठाया है. हालांकि मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय शिवकुमार के रूप में हो गई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात उसके घर पहुंचा था. लेकिन इस दौरान युवती के परिजनों ने उसे मिलने से मना कर दिया. जिसके बाद से युवक ने कथित तौर पर अपने पास मौजूद असलहे से खुद को गोली मार ली और मौत हो गई.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
प्रेमिका के घर के सामने हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.
एक दिन पहले थाने में हुआ था समझौता
जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था. इस मामले को सुलझाने के लिए घटना से एक दिन पहले परशुरामपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया. साथ ही मंगलवार को युवक को थाने से छोड़ दिया गया था, लेकिन अगले दिन वह युवती के घर पहुंचकर खुद को गोली मार ली. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






