रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune IndiGo: टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर में आई खराबी,192 लोगों को लेकर सुरक्षित लौटी फ्लाइट इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप
उत्तर प्रदेश

Hardoi News: महिलाओं ने शराब ठेके पर बोला धावा, सड़क पर बहाई शराब और बीयर की बोतलें

Hardoi News: महिलाओं के मुताबिक, ठेके के आसपास दिनभर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता था। शराब के नशे में लोग आए दिन हंगामा करते थे, जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था।

Hardoi News: महिलाओं ने शराब ठेके पर बोला धावा, सड़क पर बहाई शराब और बीयर की बोतलें
महिलाएंः फोटो सोशल मीडिया
3 मिनट में पढ़ें

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब दर्जनों महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर देसी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। मामला सुरसा थाना क्षेत्र के जुरा गांव का है, जहां रिहायशी इलाके में संचालित शराब के ठेके का लंबे समय से विरोध किया जा रहा था। महिलाओं ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखी शराब और बीयर की बोतलों को सड़क पर फेंक दिया और लाठियों से मारकर उन्हें चकनाचूर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 50 पेटी शराब और बीयर की बोतलें नष्ट कर दी गईं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रिहायशी इलाके में शराब ठेके से परेशान थीं महिलाएं

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि जुरा गांव में रिहायशी इलाके के बीच शराब का ठेका संचालित होने के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। महिलाओं के मुताबिक, ठेके के आसपास दिनभर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता था। शराब के नशे में लोग आए दिन हंगामा करते थे, जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था।

लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं महिलाएं

बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। गांव की दर्जनों महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर शराब के ठेके पर पहुंच गईं। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाओं ने दुकान पर मौजूद सेल्समैन को वहां से खदेड़ दिया और फिर ठेके का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। इसके बाद महिलाओं ने दुकान में रखी शराब और बीयर की पेटियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सड़क पर शराब बहने लगी और चारों तरफ कांच के टुकड़े बिखर गए।

करीब 50 पेटी शराब और बीयर की बोतलें की गईं नष्ट

इस कार्रवाई के दौरान करीब 50 पेटी शराब और बीयर की बोतलें नष्ट किए जाने की बात सामने आई है। अचानक हुए इस हंगामे से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ठेके के आसपास मौजूद शराब पीने वाले लोग और राहगीर भी वहां से हट गए। महिलाओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि वे अपने गांव के रिहायशी इलाके में शराब का ठेका दोबारा संचालित नहीं होने देंगी। उनका कहना है कि ठेके की वजह से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं तथा बच्चों पर पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

शराब ठेके में हुई तोड़फोड़ का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाओं को लाठी-डंडों से शराब की बोतलें तोड़ते और दुकान में रखी पेटियों को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

ठेका संचालक की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दूसरी ओर, इस घटना के बाद शराब ठेका संचालक ने सुरसा थाना पुलिस को शिकायत दी है। संचालक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में नामजद तथा अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल महिलाओं की पहचान की जा रही है। मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें
टैग: #Hardoi News

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें