Kannauj Road Accident: थार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर
कन्नौज में रॉन्ग साइड से आ रही थार ने बाइक सवार चार दोस्तों को रौंदा दिया. जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई. है.
कन्नौज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार चार दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है. इस हादसे का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार थार बाइक को टक्कर मारी है.
मृतकों की हुई पहचान
यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है. हालांकि मृतकों की पहचान हो गई है. मृतकों की पहचान मनीष सविता (28), वेदराम पाल (40) और विजय कुशवाहा (35) के रूप में हुई है. वहीं, आशीष (25) गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि विजय रात को अपने दोस्त मनीष, वेदराम और आशीष के साथ एक ही बाइक से नया मकान देखने जा रहे थे. तभी बाइक कचाटीपुर गांव स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के पास पहुंची ही थी कि सामने से रॉन्ग साइड में आ रही तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी. जहां चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे.
सूचना पर पहुंची पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई साथ ही चारों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया और आशीष को कानपुर रेफर किया गया है. फिलहाल पुलिस को CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है. इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






