यूपीः एटा में संपत्ति के लिए सगे मामा और मामी ने बच्ची का किया कत्ल
यूपी के एटा में अपने ही सगे मामा और मामी ने तीन साल की बच्ची का कत्ल कर दिया. बच्ची की मां का मौत उसके जन्म के बाद हो गया था. जिसके बाद से वह अपने नाना के साथ उनके घर में रहती थी. पुलिस के अनुसार करीब 15 दिन से बच्ची लापता थी. जांच के दौरान पता चला की बच्ची के नाम से जमीन और सोना रखा गया था. जिसको लेकर मामा और नाना के बीच विवाद चल रहा था.
उत्तर प्रदेश के एटा से एक ऐसी खबर सामने आयी है तो रिश्तों के तार-तार कर दिया है. मलावन थाना क्षेत्र के नगला भूपाल की रहने वाली तीन साल की बच्ची को उसके ही मामा और मामी ने मिलकर हत्या कर दी है. बच्ची का नाम राधिका बताया जा रहा है. वह अपने घर से करीब 15 दिन से लापता थी. नाना और नानी ने बच्ची की लापता होने की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद से जांच में पता चला कि सगे मामा और मामी ने ही बच्ची की हत्या की है. पुलिस ने मामा और मामी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने पूछताछ में बताया कि बच्ची मां की मौत तीन साल पहले हुई थी. जिसके बाद से बच्ची को उसके नाना-नानी अपने साथ लेकर घर आए थे. वे दोनों उसकी देखभाल करते थे. लेकिन 15 दिन पहले राधिका अचानक गायब हो गई. जिसके बाद से नाना और नानी ने उसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी. फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






