शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के दो अधिकारी जल्द बनेंगे जीवनसाथी, CO आयुषी सिंह और ACP ऋषभ की हुई सगाई

उत्तर प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इटावा के जसवंतनगर में तैनात सीओ आयुषी सिंह और लखनऊ में तैनात एसीपी ऋषभ की रिंग सेरेमनी संपन्न हो गई है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर नए जीवन की शुरुआत का वादा किया।

यूपी पुलिस के दो अधिकारी जल्द बनेंगे जीवनसाथी, CO आयुषी सिंह और ACP ऋषभ की हुई सगाई
CO आयुषी सिंह और ACP ऋषभ
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के दो अधिकारी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इटावा के जसवंतनगर में तैनात सीओ आयुषी सिंह और लखनऊ में तैनात एसीपी ऋषभ की रिंग सेरेमनी संपन्न हो गई है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर नए जीवन की शुरुआत का वादा किया। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे। परिवार के लोगों ने नवदंपति बनने जा रहे दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। बताया जा रहा है कि अगले महीने दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे। सगाई की खबर सामने आने के बाद जसवंतनगर क्षेत्र में भी आयुषी सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

कौन हैं CO आयुषी सिंह?

आयुषी सिंह मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की वर्ष 2022 की परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की थी। अप्रैल 2023 में घोषित परिणाम में उनका चयन डिप्टी एसपी के पद पर हुआ था। वर्तमान में वह इटावा जिले के जसवंतनगर में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात हैं। आयुषी सिंह की सफलता की कहानी संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। वर्ष 2015 में कोर्ट परिसर में उनके पिता योगेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय आयुषी 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं। पिता को खोने के बाद उन्हें कई मुश्किलों और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की और सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी। आखिरकार UPPSC परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल कर उन्होंने अपने पिता का अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

IPS केके विश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी भी रही थी चर्चा में

इससे पहले उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी केके विश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। संभल के एसपी केके विश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले 25 मार्च को दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी और अन्य पारंपरिक रस्में आयोजित की गई थीं। वहीं, 30 मार्च को रिसेप्शन समारोह हुआ, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। अब आयुषी सिंह और ऋषभ की सगाई के बाद यूपी पुलिस के महकमे में एक और अधिकारी जोड़ी की शादी चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें