रविवार, 15 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune IndiGo: टेकऑफ के बाद लैंडिंग गियर में आई खराबी,192 लोगों को लेकर सुरक्षित लौटी फ्लाइट इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप
उत्तर प्रदेश

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। जांच में शिवा को प्रताड़ित करने और ब्लैकमेल करने के कई गंभीर आरोप सामने आए हैं।

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
Shiva Sharma murder case
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। राजधानी के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले शिवा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था।

पूछताछ में सामने आए आरोप

पुलिस के अनुसार, मॉडल श्रद्धा दुबे पर आरोप है कि उसने शिवा को अपमानित किया और जबरन डांस कराया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि उन्हें कई घंटों तक प्रताड़ित किया गया। आरोप यह भी है कि आपत्तिजनक वीडियो बनाकर शिवा को ब्लैकमेल किया गया।

इसके अलावा, बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें दिखाकर डर पैदा करने की कोशिश का दावा भी किया गया। पुलिस विभूतिखंड के किसान बाजार स्थित एक कैफे में अमीर परिवारों के लोगों को निशाना बनाने की कथित योजना की भी जांच कर रही है।

कैफे संचालक फरार, आमिर की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद से कैफे संचालक फरार है। वहीं, शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद नेपाल भगाने में मदद करने का आरोपी आमिर भी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। फ़िलहाल, पुलिस दोनों को तलाश रही है।

13 नवंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने तीनों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी।

मामले में अभी भी कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब मिलना बाकी है। जैसे कि, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी, जांच में और कौन से राज खुलेंगे और हत्याकांड की साजिश में किन लोगों की भूमिका सामने आएगी, इन पर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें