Chhath Puja 2026: उत्तर प्रदेश में कब है छठ? जानिए क्या है सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की विशेष परंपरा निभाई जाती है. चलिए जानिए छठ पूजा की शुरुआत कैसे करें और कब है छठ पूजा..
Chhath Puja 2026: छठ महापर्व सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्की उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश में भी मनाया जाता है. इस पर्व को हर कोई अपने-अपने श्रद्धा अनुसार मनाता है. लेकिन बिहार और यूपी में इसका अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. पूरा शहर से लेकर गांग घाट दुल्हन की तरह सजकर तैयार है. चलिए जानते हैं यूपी में कब से छठ पूजा है साथ ही इससे जुड़ी सूर्यास्त और सूर्योदय का समय, पूजा विधि और नहाय-खाय आदि के बारे में विस्तार से..
छठ पूजा 2026 यूपी में कब मनाया जाएगा?
छठ ही ऐसा पर्व है तो लगातार चार दिनों तक मनाया जाता है. अगर आप यूपी में है और तो आपको बता दें इसकी शुरुआत आज यानी शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 से नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही शनिवार, 14 नवंबर 2026 खरना है और रविवार, 15 नवंबर 2026 को संध्या अर्घ्य है. जबकि उषा अर्घ्य सोमवार, 16 नवंबर 2026 को है.
क्या है सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
छठ पूजा के दिन सूर्योदय सुबह 06:44 बजे से है वहीं छठ पूजा के दिन सूर्यास्त शाम 05:27 बजे तक है. जबकि षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर 2026 को रात 11:23 बजे से है और समाप्ति 16 नवंबर 2026 को सुबह 02:00 बजे तक है.
कैसे करें छठ महापर्व की शुरुआत
छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय की से की जाती है. इस दिन व्रती सुबह उठकर स्नान करने के बाद घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करती हैं और शुद्ध सात्विक भोजन जैसे कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का प्रसाद बनाकर खाती हैं. वहीं दूसरे दिन खरना किया जाता है. इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रहा जाता है और शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू रहता है.
जबकि तीसरे दिन व्रती बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री लेकर शाम को नदी, तालाब या घाट पर जाकर छठी मैया की पूजा करती हैं साथ ही डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं. छठ महापर्व के अंतिम दिन सभी व्रती सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देती है और यहीं पूजा समाप्त हुआ.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






