बरेलीः टेबल टेनिस में दम दिखाने वाले खिलाड़ियों को मिला विश्वविद्यालय की टीम में जगह बनाने का मौका
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े अलग-अलग कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े अलग-अलग कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। विश्वविद्यालय परिसर के क्रीड़ा विभाग में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा सचिव डॉ. नीरज कुमार ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल में अनुशासन और मेहनत को जरूरी बताया। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब इस प्रतियोगिता में रोहिलखंड विश्वविद्यालय की ओर से खेलेंगे।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






