शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
देश

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी...कई ट्रेनें डायवर्ट

पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12408) के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। घटना राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास सराय बंजारा इलाके की है। ट्रेन के डिब्बों से धुआं और आग की लपटें निकलती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर ट्रेन से नीचे उतर आए।

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी...कई ट्रेनें डायवर्ट
3 मिनट में पढ़ें

पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12408) के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई। घटना राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास सराय बंजारा इलाके की है। ट्रेन के डिब्बों से धुआं और आग की लपटें निकलती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर ट्रेन से नीचे उतर आए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं दिखाई दिया था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रोक दिया। आग की चपेट में आए डिब्बों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया गया, ताकि आग अन्य बोगियों तक न फैले।

दमकल की गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। रेलवे कर्मचारियों ने प्रभावित डिब्बों को अलग कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश की। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी यात्री की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, कुछ यात्रियों के घायल होने की खबरों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आग की वजह से कई यात्रियों का सामान भी जलकर नष्ट होने की सूचना है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जीआरपी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में एक डिब्बे के पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग पहले एक डिब्बे में लगी और धीरे-धीरे आसपास के डिब्बों तक फैल गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हो गया था, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रोक लिया गया। मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और राहत दल मौजूद रहे।

कई ट्रेनों के रूट बदले गए

कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के कारण सानेहवाल और अंबाला के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को चंडीगढ़, सरहिंद और ललकार कलां जैसे वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया जा रहा है।

प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं

- डाउन ट्रेनें: 14680, 04652, 18104, 12920 और 14674।

- अप ट्रेनें: 12325, 05736 और 14501।

त्योहारों के बीच यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दिवाली के आसपास बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे समय में कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेन में सवार लोग अपने परिवार और सामान को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे। फिलहाल रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने में जुटा है। साथ ही प्रभावित रेल मार्ग पर परिचालन सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें