शनिवार, 14 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा, सैयद इंतखाब आलम ने कहा- तौबा करें और दोबारा पढ़ें ईमान का कलमा चीनी मिलों के लिए सरकार का नया फरमान, 90% बिक्री अनिवार्य, उल्लंघन पर अगले महीने आवंटन में कटौती बदायूं में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, नानी और धेवते की हत्या से गांव में दहशत भारत मंडपम में 14 नवंबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 32 राज्यों और 11 देशों की होगी भागीदारी Kanpur: 22 लाख Gmail ID और विदेशी कनेक्शन, अंकित शंखवार पर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने का आरोप Bihar: रोज शराब पीकर करता था मारपीट, घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
देश

हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त की भी गई जान...बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे घर

पंजाबी और बॉलीवुड गायक यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भतीजे विदित ओलाक की रविवार, 1 नवंबर की तड़के पंजाब के जालंधर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई।

हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक की सड़क हादसे में मौत, दोस्त की भी गई जान...बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे घर
2 मिनट में पढ़ें

जालंधर। पंजाबी और बॉलीवुड गायक यो यो हनी सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके भतीजे विदित ओलाक की रविवार, 1 नवंबर की तड़के पंजाब के जालंधर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके दोस्त आरव तलवार की भी जान चली गई। दोनों एक बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, हादसा तड़के करीब 3 बजे पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। इस दौरान उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि विदित और आरव दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बारादरी थाने के एसएचओ साहिल चौधरी के अनुसार, हादसे के समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी की गई थी। इसी दौरान बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही कार उससे टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। हालांकि, विदित ओलाक और आरव तलवार के अलावा बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे।

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

भतीजे की मौत से हनी सिंह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, "यह मेरे लिए बेहद दुखद समय है। अपने भतीजे को खोना दिल तोड़ देने वाला है। भोलेनाथ मेहर करें।"

कौन थे विदित ओलाक और आरव तलवार?

विदित ओलाक, पंजाबी म्यूजिक लेबल स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले आरव तलवार पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव कब्जे में लिए और परिजनों को सूचना दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवारों ने आगे कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें